Pyara Hindustan
National

उद्धव सरकार गिरने के बाद शिवसेना पार्टी पर छाए संकट के बादल के बीच शायराना हुए संजय राउत, बोले- पीठ से निकले, खंजरों को गिना जब....

उद्धव सरकार गिरने के बाद शिवसेना पार्टी पर छाए संकट के बादल के बीच शायराना हुए संजय राउत, बोले- पीठ से निकले, खंजरों को गिना जब....
X

उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र की सत्ता से बेदखल करने के बाद एकनाथ शिंदे ने शिवसेना पर कब्जे की ओर अपना पहला कदम बढ़ा दिया है। बीते सोमवार को सीएम एकनाथ शिंदे ने पुरानी कमेटी को बर्खास्त कर नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस बीच संजय राउत ने किसी का नाम न लेते हुए एकनाथ शिंदे पर तंज कसा है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शायराना अंदाज में लिखा है कि "फन कुचलने का हुनर भी सीखिए, सांप के खौफ से जंगल नहीं छोड़ा करते।" इस ट्वीट के अंत में उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में 'जय महाराष्ट्र!!' भी लिखा।

साथ ही एक अन्य ट्वीट में संजय राउत लिखते है, "पीठ से निकले..खंजरों को गिना जब, ठीक उतनेही थे..जित्नोंको गले लगाया था..! जय महाराष्ट्र!

दरअसल, उद्धव ठाकरे इन दिनों शिवसेना पर कंट्रोल के लिए जूझ रहे हैं। वह और उनकी पार्टी बीच मझधार में फंसी हुई है। पहले ही 55 में से 40 विधायक पार्टी छोड़कर जा चुके हैं। इसके अलावा पार्षदों ने भी बागवत कर दी है। वहीं सांसदों के भी शिंदे गुट के संपर्क में होने की खबर है।

वही सीएम एकनाथ शिंदे के दिल्ली दौरे को लेकर संजय राउत ने कहा, "महाराष्ट्र में बाढ़ की स्थिति गंभीर है, लोगों की मृत्यु हो रही है। लेकिन CM दिल्ली में महाराष्ट्र की सरकार बचाने के लिए आए हैं, वे चुनाव आयोग जाएंगे और भी कहीं जाएंगे। वे अब BJP के CM हैं वे शिवसेना के CM नहीं है।"

आप हमें ही बर्खास्त कर रहे हैं- संजय राउत

इससे पहले सांसद संजय राउत ने शिंटे गुट पर तंज कसा था। उन्होंने कहा, "शिवसेना से टूटे हुए लोगों के गुट ने शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बना ली और हमारी कार्यकारिणी को बर्खास्त कर दिया...आप लोग (एकनाथ शिंदे गुट) टूट कर अलग चले गए। 20 तारीख से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी कि आप विधायक रहेंगे या नहीं और आप हमें ही बर्खास्त कर रहे हैं।"

शिंदे गुट की बैठक में 14 सांसदों ने लगाई ऑनलाइन हाजिरी

सोमवार को होटल ट्राईडेंट में हुई शिंदे गुट के विधायकों की बैठक में शिवसेना के 14 सांसदों ने भी ऑनलाइन हिस्सा लिया। शिवसेना के कुल 18 सांसद हैं जिसमे से 14 के शिंदे गुट में शामिल होने की चर्चा है। सूत्रों का कहना है कि दक्षिण-मध्य मुंबई के सांसद राहुल शेवाले लोकसभा में शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता बनाए जा सकते हैं। वहीं, भावना गवली को मुख्य सचेतक नियुक्त किया जा सकता है। उद्धव ठाकरे ने हाल में ही भावना गवली को इस पद से हटा दिया था।

Rani Gupta

Rani Gupta

News Reporter


Next Story