Pyara Hindustan
National

संजय राउत का दावा- हमारे संपर्क में शिंदे गुट के कई विधायक, BJP नेता चंद्रशेखर बोले- नींद की दवा लेते हैं और सपने देखते है राउत

संजय राउत का दावा- हमारे संपर्क में शिंदे गुट के कई विधायक, BJP नेता चंद्रशेखर बोले- नींद की दवा लेते हैं और सपने देखते है राउत
X

महाराष्ट्र में सत्ता गंवाने के बाद अब उद्धव ठाकरे पर पार्टी खोने का संकट भी मंडरा रहा है। इस बीच शिवसेना के सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा किया है कि एकनाथ शिंदे गुट के कई विधायक हमारे संपर्क में है। इतना ही नहीं, उन्होंने यहां तक कह दिया कि महाराष्ट्र में एक बार फिर से एक सत्ता पलट सकती है। बता कि एकनाथ शिंदे ने अपने साथ विधायकों को लेकर बीजेपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में नई सरकार बनाई। 30 जून को शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। एकनाथ शिंदे के साथ शिवसेना सेना के विधायकों के जाने के बाद उद्धव ठाकरे को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था और महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी।

संजय राउत के इस दावे पर बीजेपी नेता चंद्रशेखर बावलकुले ने तंज कसा है।बीजेपी नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि, सरकार जाने के बाद संजय राउत को नींद नहीं आती है। वह नींद की दवा लेते हैं और सपने देखते हैं। संजय राउत के दिल्ली जाने वाले बयान पर उन्होने जवाब देते हुए कहा कि अगर विधायक, सांसद मंत्रालय में नहीं जाते हैं, तो क्या उनके क्षेत्र का विकास होगा? एकनाथ शिंदे दिल्ली इसलिए जा रहे हैं, क्योंकि महाराष्ट्र के विकास के लिए फंड की आवश्यकता है। महाविकास अघाड़ी की सरकार ने ढाई साल में सब नष्ट कर दिया। हमें दो साल में पांच साल का विकास पूरा करना है। इसके लिए हमें केंद्र की मदद की आवश्यकता होगी।

उन्होंने कहा, "आपने कभी दिल्ली पर विश्वास नहीं किया, इसलिए आप दिल्ली नहीं गए। शिंदे-फडणवीस की दिल्ली यात्रा केवल महाराष्ट्र के विकास के लिए है। विधायक और सांसद भले ही चले जाएं, आपकी स्थिति अभी भी नहीं बदली है। एकनाथ शिंदे ने कहा है कि जो भी आने को तैयार हो उसे ले लो। बीजेपी नेता ने कहा कि अब उद्धव ठाकरे और संजय राउत के लिए आत्मचिंतन का समय है। गलतियों को सुधारने के बजाय विधायकों के बारे में अपशब्द कहे जा रहे हैं। शिवसेना इसका खामियाजा भुगत रही है।

वहीं संजय राउत के इस बयान पर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अजीत पवार ने कहा है वर्तमान में राज्य में बाढ़ की स्थिति गंभीर है, इसलिए एक-दूसरे पर आरोप लगाने से बेहतर हमें बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की कोशिश करनी चाहिए। हालाकि संजय राउत के इस दावे में कितनी सच्चाई है यह आने वाले वक्त में देखना होगा।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story