Pyara Hindustan
National

दिल्ली हिंसा को लेकर संजय राउत ने केन्द्र पर साधा निशाना कहा- दिल्ली, मुंबई में चुनाव जीतने के लिए बनाया दंगे का माहौल

दिल्ली हिंसा को लेकर संजय राउत ने केन्द्र पर साधा निशाना कहा- दिल्ली, मुंबई में चुनाव जीतने के लिए बनाया दंगे का माहौल
X

महाराष्ट्र में मस्जिदो से लाउडस्पीकर बैन करने को लेकर छिड़े विवाद और दिल्ली के जहांगीरपुरी में शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा के बीच शिवसेना सांसद संजय राउत का बयान सामने आया है। जिसमें संजय राउत ने केन्द्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। संजय राउत ने कहा है कि दिल्ली में नगर निगम और मुम्बई में बीएमसी चुनाव जीतने के लिए ये सब किया जा रहा है।

संजय राउत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली और मुंबई की स्थिति को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। एएनआई से बातचीत करते हुए 'देश के दो प्रमुख शहरों में जिस तरह से दंगे का माहौल बनाया गया है ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं। दिल्ली में नगर निगम चुनाव आने वाले हैं और उस चुनाव को जीतने के लिए ये सब किया जा रहा है। मुंबई में भी यही किया गया है और यहां लाउडस्पीकर का मुद्दा उठाया गया है।'

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे सरकार को चेतावनी दी है कि ३ मई तक अगर मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाएं गए तो फिर मस्जिदों के बहार मनसे के कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ करेगे। जिसको लेकर महाराष्ट्र के गृह मंत्री लाउडस्पीकर नियमों को लेकर पुलिस महानिदेशक अधिकारियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story