8 अगस्त तक ईडी की कस्टडी में रहेंगे संजय राउत, कोर्ट में राउत बोले - कस्टडी में वेंटिलेशन नहीं, ED ने कहा- हमने AC में रखा है
मुंबई के पात्रा चॉल घोटाले में गिरफ्तार किए गए शिवसेना सांसद संजय राउत की कस्टडी सोमवार तक बढ़ा दी गई है। बता दे कि आज संजय राउत की ईडी की रिमांड आज खत्म हो रही थी। जिसके बाद उन्हे कोर्ट में पेश किया गया जहां ईडी ने संजय राउत की कस्टडी की रिमांड की थी।
प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज ने संजय राउत से पूछा आपको कोई दिक्कत है क्या? संजय राउत ने कहा- जहां कस्टडी में रखा वहां वेंटिलेशन नहीं है। उन्होंने पंखे की मांग की। ED ने कोर्ट में कहा कि हमने उनको AC में रखा है, संजय राउत झूठ बोल रहे हैं।
Mumbai | Shiv Sena MP Sanjay Raut sent to ED custody till 8th August in connection with a money laundering case in the Patra Chawl land case. pic.twitter.com/qbcz11BenB
— ANI (@ANI) August 4, 2022
ED ने वेंटिलेशन वाला रूम उपलब्ध कराने की बात कही और कहा कि संजय राउत और परिवार के अकाउंट में 1 करोड़ 6 लाख कैसे आए और विदेश दौरे पर कितना खर्च किया उसकी जांच कर रहे हैं। हमको रेड में कुछ कागजात मिले हैं, जिससे पता चलता है कि राउत को हर महीने में प्रवीण द्वारा एक निश्चित रकम दी जाती थी।
पात्रा चॉल घोटाले की जांच कर रही ED ने कोर्ट को बताया कि संजय राउत ने 10 प्लॉट खरीदने के लिए 3 करोड़ रुपए कैश दिए थे। संजय राउत को ये कैश प्रवीण राउत की ओर से मिला था। संजय राउत के लिए प्रवीण 'फ्रंटमैन' की तरह थे। वो संजय राउत को हर महीने लाखों रुपए कैश भी भेजते थे। इसी 3 करोड़ के नए खुलासे के आधार पर ED जमानत का विरोध किया। जज ने जमानत याचिका रद्द करते हुए सोमवार तक कस्टडी बढ़ा दी है।
Shipra Saini
News Anchor