Pyara Hindustan
National

JNU में रद्द हुआ PM मोदी पर बनी BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग कार्यक्रम, बैन होने के बाद भी हैदराबाद यूनिवर्सिटी में हुई डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग

JNU में रद्द हुआ PM मोदी पर बनी BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग कार्यक्रम, बैन होने के बाद भी हैदराबाद यूनिवर्सिटी में हुई डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग
X

भारत सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनाई गई बीबीसी की डॉक्युमेंट्री को यूट्यूब और ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है। इसे लेकर भारत के नेताओं और समाज के एक वर्ग द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। हालांकि कई डार्क वेबसाइट्स पर यह अभी भी मौजूद है। जहां से इसे अभी भी देखा जा रहा है। ताजा मामला बीबीसी की डॉक्युमेंट्री "इंडिया: द मोदी क्वेश्चन" की स्क्रीनिंग के आयोजन से जुड़ा हुआ है। दरअसल, हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रों के एक समूह ने सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर के अंदर बीबीसी की इस डॉक्युमेंट्री "इंडिया: द मोदी क्वेश्चन" की स्क्रीनिंग का आयोजन किया। पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है। वहीं, राजधानी दिल्ली में स्थित जेएनयू में भी ऐसा ही आयोजन प्रस्तावित था। जिसे रद्द कर दिया गया। छात्रों ने इसका विरोध किया है।

हैदराबाद यूनिवर्सिटी में हुई BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग

हैदराबाद पुलिस के अनुसार, हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रों के एक समूह ने आज विश्वविद्यालय परिसर के अंदर बीबीसी डॉक्युमेंट्री "इंडिया: द मोदी क्वेश्चन" की स्क्रीनिंग का आयोजन किया। पुलिस का कहना है कि इसका संज्ञान लिया गया है। मामले में लिखित शिकायत मिलने पर जांच शुरू की जाएगी।

JNU ने स्क्रीनिंग कार्यक्रम किया रद्द

जेएनयू ने छात्रों के एक समूह द्वारा "इंडिया: द मोदी क्वेश्चन" की 24 जनवरी के लिए तय की गई स्क्रीनिंग को रद्द करने के लिए कहा है। जेएनयू प्रशासन ने कहा है कि इस तरह की अनधिकृत गतिविधि विश्वविद्यालय में शांति और सद्भाव को भंग कर सकती है।

JNU कैंपस में स्क्रीनिंग के कार्यक्रम को लेकर पैंपलेट्स बांटे गए थे. इतना ही नहीं छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष ने भी विवादित डॉक्‍यूमेंट्री का पोस्‍टर शेयर किया. उन्‍होंने इसकी स्क्रीनिंग का पोस्टर भी शेयर किया था. आइशी का यह पोस्‍ट वायरल होने पर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के प्रशासन ने एक एडवाइजरी जारी कर दी है. इसके बाद यहां स्क्रीनिंग को भी रद्द कर दिया गया.

डॉक्यूमेंट्री पर सरकार ने लगाई रोक

दरअसल बीबीसी ने India: The Modi Question नाम के एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है जिसके पहले एपिसोड का एक क्लिप वायरल हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने वीडियो को ब्लॉक करने के लिए यूट्यूब और ट्विटर को आदेश दिया है।

इस वीडियो को लेकर करीब 50 ट्वीट किए गए हैं, उन्हें भी ब्लॉक कर दिया गया है। यह आदेश IT Rules 2021 की आपात शक्तियों के तहत दिया गया है। यह डॉक्यूमेंट्री गुजरात दंगा 2002 पर आधारित है। इसे पीएम मोदी के खिलाफ प्रोपेगेंडा बताया गया है।

Rani Gupta

Rani Gupta

News Reporter


Next Story