पुणे में शिंदे गुट के विधायक उदय सामंत की गाड़ी पर हुआ हमला,सामंत ने कहा -इस तरह के हमले महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति नहीं हैं
पुणे में शिंदे गुट के विधायक उदय सामंत की गाड़ी पर हुआ हमला,सामंत ने कहा -इस तरह के हमले महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति नहीं हैं
महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे गुट के विधायक उदय सामंत के काफिले पर कल रात पुणे के काटराज चौक के पास कुछ लोगों ने हमला बोला उद्धव ठाकरे के बेटे और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने कुछ देर पहले यहाँ एक जनसभा आयोजित की थी और इस हमले के बाद शिवसेना और शिंदे गुट का एक दूसरें पर आरोप प्रत्यारोप जारी हैं।बता दे की महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे गुट के विधायक उदय सामंत अपने काफिले के साथ जा रहे थे अचानक कुछ लोगों ने काटराज चौक पर उनके काफिले पर हमला बोल दिया और उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया।
बगावत कर शिंदे गुट में शामिल होने वाले उदय सामंत के काफिले पर फूटा शिव सैनिको का गुस्सा... #Shivsena pic.twitter.com/JIhs7hwLQQ
— News Network 24x7 (@24x7_network) August 2, 2022
अपनी कार पर हुए हमले को लेकर उदय सामंत ने टवीट कर लिखा कल माननीय मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पुणे यात्रा के दौरान मुझ पर कुछ लोगों ने हमला किया था। वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन ऐसे हमले महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति नहीं हैं। मैं इस तरह के कायरतापूर्ण हमलों की निंदा करता हूँ लेकिन मैं रुकूंगा नहीं डरूंगा नहीं।
काल मा.मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे साहेबांच्या पुणे दौऱ्यात असताना माझ्यावर काही व्यक्तींकडून भ्याड हल्ला करण्यात आला. वैचारिक मतभेत असू शकतात मात्र,अशाप्रकारे हल्ले करणे ही महाराष्ट्राची राजकीय संस्कृती-संस्कार नाही.अशा भ्याड हल्ल्याला मी भीक घालत नाही आणि मी थांबणार ही नाही.
— Uday Samant (@samant_uday) August 3, 2022
वही उदय सामंत पर हुए हमले को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा की यह हमला एक कायराना हरकत है। कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। अगर कोई कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी को शांति बनाए रखनी चाहिए: शिवसेना विधायक उदय सामंत की कार पर हमले पर महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे
यह हमला एक कायराना हरकत है। कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। अगर कोई कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी को शांति बनाए रखनी चाहिए: शिवसेना विधायक उदय सामंत की कार पर हमले पर महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे (02.08) pic.twitter.com/zsLRAPp253
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2022
Anjali Mishra
News Anchor & Reporter