Pyara Hindustan
National

सामना से शिवसेना MP संजय राउत का नाम हुआ गायब, 'कड़कनाथ मुंबईकर' ने 'सामना' में ली संजय राउत की जगह?

सामना से शिवसेना MP संजय राउत का नाम हुआ गायब, कड़कनाथ मुंबईकर ने सामना में ली संजय राउत की जगह?
X

महाराष्ट्र में शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत पात्रा चॉल घोटाले में फंसे हैं और 31 जुलाई से आर्थर रोड जेल में बंद हैं। संजय को मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने गिरफ्तार किया था। संजय राउत की गिरफ्तारी के बाद लोगों के मन में सवाल था कि आखिर उनकी अनुपस्थिति में शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में संपादकीय और साप्ताहिक कॉलम कौन लिखेगा?

लेकिन अब शिवसेना के मुखपत्र सामना में संजय राउत के साप्ताहिक कॉलम में एक अलग नाम- 'कड़कनाथ मुंबईकर' देखा गया। इस नाम को देखकर हर कोई हैरान है। चूंकि ये नाम हर किसी के लिए पूरी तरह से अंजान था। हालांकि, जब संपर्क किया गया तो सामना कार्यालय ने यह कहते हुए कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया कि यह संपादक उद्धव ठाकरे का विशेषाधिकार है।

बता दें संजय राउत को कोर्ट से कॉलम लिखने की अनुमति नहीं मिली। हालाकि इसके बाद भी संजय राउत की बाइलाइन के साथ 7 अगस्त को 'सामना' में साप्ताहिक कॉलम 'रोकठोक' प्रकाशित हुआ। इस कॉलम में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के हाल ही में दिए गए बयानों और राउत की गिरफ्तारी के बाद की घटनाओं का जिक्र किया गया था। ईडी के सूत्रों के मुताबिक, संजय राउत को हिरासत में रहते हुए संपादकीय या कॉलम लिखने की कोर्ट से अनुमति नहीं मिली है। ईडी के अधिकारी 7 अगस्त के कॉलम के बारे में भी फिलहाल जानकारी जुटा रहे है। ये कॉलम खुद राउत ने अपने हाथ से लिखा था। या उन्होंने हिरासत में मिलने के दौरान किसी को कॉलम के बारे में विवरण दिया था,अथवा ये कॉलम संजय राउत के नाम पर सामना के किसी कर्मचारी ने लिखा है।

अब कड़कनाथ मुंबईकर नाम से कॉलम प्रकाशित अब इस रविवार (21 अगस्त) को 'कड़कनाथ मुंबईकर' की बाइलाइन के साथ कॉलम प्रकाशित हुआ है। जिसके बाद मीडिया के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताते चलें कि महाराष्ट्र में पेन नेम के साथ कॉलम लिखने की परंपरा है। इनमें कई टॉप जर्नलिस्ट के नाम शामिल हैं।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story