Pyara Hindustan
National

राष्ट्रपति चुनाव में शिवसेना करेगी NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को सपोर्ट,संजय राउत ने कहा- मुर्मू को सपोर्ट करने का मतलब बीजेपी को सपोर्ट करना नहीं

X

सांसदों की सलाह मानते हुए उद्धव ठाकरे ने बड़ा फैसला किया और राष्ट्रपति चुनाव में शिवसेना ने NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को सपोर्ट करने का फैसला लिया है। बता दे की इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए कल उद्धव ठाकरे ने सांसदों की मीटिंग बुलाई थी जहां पर सभी सांसदों ने NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने की बात कही थी लेकिन आखिरी फैसला उद्धव ठाकरे पर छोड़ दिया था इस दौरान संजय राउत को NDA उम्मीदवार को समर्थन देने की बात रास नहीं आई और मीटिंग के दौरान वो मातोश्री से बहार निकल आए थे। लेकिन अब जैसे ही द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला ले लिया गया है शिवसेना की तरफ से वैसे ही संजय राउत के बोल बदल गए है। संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा की द्रौपदी मुर्मू को सपोर्ट करने का मतलब बीजेपी को सपोर्ट करना नहीं है.

NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी शिवसेना #ATVideo pic.twitter.com/vSdd5B0FDr

संजय राउत ने कहा की हमने अपनी बैठक में द्रौपदी मुर्मू NDA की राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की पर चर्चा की द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का मतलब भाजपा का समर्थन करना नहीं है। शिवसेना की भूमिका एक-दो दिन में साफ हो जाएगी। राउत ने आगे कहा की विपक्ष जिंदा रहना चाहिए। हमारे पास विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के प्रति भी सद्भावना है.पहले हमने प्रतिभा पाटिल का समर्थन किया था.NDA उम्मीदवार का नहीं। हमने प्रणब मुखर्जी का भी समर्थन किया था। शिवसेना दबाव में फैसले नहीं लेती

Anjali Mishra

Anjali Mishra

News Anchor & Reporter

Next Story