Pyara Hindustan
National

शिवसेना सांसद संजय राउत के बयान का कांग्रेस ने उडाया मजाक, राउत ने कहा- 2024 में केंद्र में सबसे ऊपर रहेगी शिवसेना

शिवसेना सांसद संजय राउत के बयान का कांग्रेस ने उडाया मजाक, राउत ने कहा-  2024 में केंद्र में सबसे ऊपर रहेगी शिवसेना
X

महाराष्ट्र में दूसरी पार्टियो की बदौलत सत्ता पर बैठी शिवसेना अब 2024 लोकसभा चुनाव के लिए 'मुंगेरी लाल के हसीन सपने' देख रही है। दरअसल आज दशहरा के मौके पर दशहरा रैली से पहले शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक बडा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि शिवसेना 2024 में केंद्र में सबसे ऊपर रहेगी। सवाल यह है कि जो पार्टी अकेले एक राज्य महाराष्ट्र में जो दूसरी पार्टीयो की मद्द से सत्ता पर है वो कैसे यह चमत्कार करेगी यह तो संजय राउत ही जाने।

दरअसल संजय राउत ने मुंबई में एक स्थानीय मराठी चैनल से बात करते हुए कहा कि "2024 में देश की राजनीति पूरी तरह से बदल चुकी होगी। आप राष्ट्रीय राजनीति में एक अलग सूरज चमकते देखेंगे। आपका पैसा, आपका आतंक, आपका धोखा इसमें काम नहीं करेगा। 2024 में शिवसेना का केंद्र में सर्वोच्च स्थान होगा और राष्ट्रीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोर्चा के रूप में होगा।" हालाकि यह पहला मौका नही है जब संजय राउत ने इस तरह का बयान दिया हो लगातार वो अपने बयानो के जरिये ही सुर्खियो में रहते है और अब उनकी नजरे २०२४ चुनावो पर है। उनके तमाम बयान यही बयां करते है। कभी संजय राउत कहते है कि अगर गुजरात के सीएम देश के पीएम बन सकते है तो फिर महाराष्ट्र के सीएम देश के पीएम क्यो नही बन सकते ?

इतना ही नही पेट्रोल और डीजल की कीमतो पर भी संजय राउत ने टिप्पणी की उन्होंने कहा, "पेट्रोल और डीजल के दानव को जलाने की प्रक्रिया से शुरू हो गई है। दशहरे के दिन हम एक रावण को जलाएंगे और 2024 में इसे पूरी तरह से जला देंगे।" यहां आपको बता दें कि साल 2024 में देश में आम चुनाव होने हैं। दिलचस्प बात यह भी है कि इसी साल महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव भी होंगे।

वही संजय राउत के इस बयान पर महाराष्ट्र में शिवसेना की ही सहयोगी पार्टी कांग्रेस के नेता संजय निरुपम ने राउत का मजाक बनाते हुए पूछा कि "शिवसेना के बड़बोले प्रवक्ता का बयान, 2024 में उनकी पार्टी केंद्र में सर्वोच्च स्थान पर होगी। यानी संसद में एक नंबर की पार्टी, कैसे? महाराष्ट्र से बाहर इनकी जमानत नहीं बचती। महाराष्ट्र में कुल 48 सीट है। क्या सारी सीटों पर लड़ेंगे? और अकेले? और सब जीतेंगे? इस चुटकुले पर हंसी आ रही है?" शिवसेना सांसद ने दशहरा रैली से पहले एक बड़ी घोषणा की है। इसमें पार्टी सुप्रीमो उद्धव ठाकरे शिवसेना कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।


वही संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि अगर मोहन भागवत कुछ बोलते हैं, तो उनकी बात का महत्व है। वह कहते हैं कि ड्रग्स का पैसा देश विरोधी गतिविधियों में प्रयोग किया जा रहा है। तो देश में सरकार का नेतृत्व कौन कर रहा है? संजय राउत ने आगे कहा कि नोटबंदी के समय पीएम मोदी ने कहा था कि नोटबंदी से आतंकवादियों और ड्रग्स माफियाओं को झटका लगेगा, उनके पास पैसा नहीं बचेगा और आज मोहन भागवत कहते हैं कि ड्रग्स का पैसा देश के खिलाफ प्रयोग हा रहा है, तो इसका महत्व है।



Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story