सिद्धू की पसंद पंजाब DGP सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय DGP पद से हटाए गए, वीरेश कुमार भवरा होगे नए DGP

पीएम की सुरक्षा चूक मामले में अब पंजाब के डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय पर शिकंजा कसा गया है उन्हे डीजीपी पद से हटा दिया है। वीरेश कुमार भवरा को पंजाब का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। यह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के लिए बड़ा झटका है।
दरअसल पंजाब में पीएम की सुरक्षा में हुई चूक पर पंजाब के डीजीपी रहे सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय सवालो के घेरे में है। क्योकि पीएम मोदी की सुरक्षा की जिम्मेदारी बतौर डीजीपी उनकी ही बनती थी लेकिन वह पीएम को पंजाब के फिरोजपुर में सुरक्षा नही दे पाएं। जिसके चलते सवालो के घेरे में है। सवाल यह है कि क्या यह डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय की लापरवाही से हुआ या फिर इस षडयंत्र के पीछे कोई पॉलिटिकल मास्टर है?
A 1987-batch IPS officer, Viresh Kumar Bhawra on Saturday assumed the Charge of Director General of Police (Head of Police Force) Punjab. pic.twitter.com/SYXqApFAWJ
— Gagandeep Singh (@Gagan4344) January 8, 2022
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू जिन्होंने आईपीएस अधिकारी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को मुख्यमंत्री चन्नी से लड़कर डीजीपी बनवाया था, डीजीपी के बचाव में बेहद हमलावर हो उठे हैं। सरकार के सूत्रों के मुताबिक़ नवजोत सिंह सिद्धू ने ही सबसे पहले प्रधानमंत्री के खिलाफ बयान दिया था। सिद्धू ने कहा था, 'किसान साल भर तक प्रदर्शन करते रहे, आपको 15 मिनट इंतजार करना पड़ा तो परेशान हो गए।'
1987 बैच के आइपीएस अफसर वीके भावरा पंजाब के नए डीजीपी होंगे। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज चुनाव आचार संहिता लागू होने से कुछ घंटे पहले ही उनके नाम पर मुहर लगाई। सरकार ने उनके नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी है।