Pyara Hindustan
National

ईडी के समन बाद कोरोना पॉजिटिव हुई सोनिया गांधी, सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा - ED से बचने का हथकंडा

ईडी के समन बाद कोरोना पॉजिटिव हुई सोनिया गांधी, सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा - ED से बचने का हथकंडा
X

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव हुई हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह जानकारी दी है। बता दें कि कल ही नेशनल हेराल्ड केस में ईडी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को तलब किया है। जांच एजेंसी ने कांग्रेस के दोनो नेताओं को 8 जून को पेश होने के लिए कहा है। राहुल गांधी विदेश दौरे पर हैं। जानकारी के मुताबिक इसी वजह से प्रियंका गांधी ने 2 दिन के लखनऊ दौरे की जगह बुधवार रात लखनऊ से वापस लौट आईं।

कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि की है। उन्होने जानकारी दी है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने COVID-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया। उसे हल्का बुखार और कुछ लक्षण विकसित हुए हैं और उसने खुद को अलग कर लिया है और उसे आवश्यक चिकित्सा दी गई है।

वहीं इस खबर के सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स ने कांग्रेस पर सवाल उठाने शुरु कर दिए है। ट्विटर यूजर्स का कहना है कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ईडी की जांच से बचने के लिए हथकंडा अपनाया है। तो वही सवाल ये भी उठ रहा है कि ईडी के समन के एक दिन बाद ही सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव हो गई। ये महज एक संयोग है या ईडी की जांच से बचने का तरीका।

बता दें कि नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया और राहुल गांधी को ईडी के नोटिस पर सियासत गर्म है। बीजेपी ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि क्रिमिनल कभी भी खुद को क्रिमिनल नहीं कहता है। एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि क्या आपने कभी किसी अपराधी को यह कहते हुए देखा है कि मैं अपराधी हूं। वे (सोनिया और राहुल) निश्चित रूप से इससे इनकार करेंगे। मामले में सबूत मौजूद हैं। यदि चार्जशीट दायर होती है तो इसका सामना अदालत में करना चाहिए।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story