Pyara Hindustan
National

सोनिया गांधी ने फेसबुक,ट्विटर पर फोड़ा चुनावी हार का ठीकरा, सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

सोनिया गांधी ने फेसबुक,ट्विटर पर फोड़ा चुनावी हार का ठीकरा, सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
X

पांच राज्यो के विधानसभा चुनावो में कांग्रेस की करारी हार के बाद अब कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी पार्टी की हार के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को जिम्मेदार ठहरा दिया है। सोनिया गांधी ने फेसबुक, ट्विटर जैसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लोकतंत्र के लिए खतरा करार देते हुए बुधवार को कहा कि सरकार को इस पर विराम लगाना चाहिए।

लोकसभा में सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सवाल उठाते हुए केन्द्र सरकार पर हमला बोला कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग, लोकतंत्र को 'हैक' करने में किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया, 'सत्तापक्ष की मिलीभगत से फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया मंचों के जरिये सामाजिक सद्भाव को जिस तरह खराब किया जा रहा है, वह हमारे लोकतंत्र के लिए खतरा है। बड़े औद्योगिक समूहों और सरकार के बीच मिलीभगत है।'

इसके साथ ही सोनिया ने फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आरोप लगाया कि, ये राजनीतिक दलों के नेरेटिव को आकार देने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि, यह बार-बार नोटिस में आया है कि वैश्विक सोशल मीडिया कंपनियां सभी पार्टियों को समान अवसर प्रदान नहीं कर रही हैं। सोनिया गांधी ने कहा कि कई बार यह मामला सामने आया है कि सोशल मीडिया सभी पार्टियों को एक तरह से स्पेस उपलब्ध नहीं कराता है। सत्ता प्रतिष्ठानों और फेसबुक की मिलीभगत से सामाजिक सौहार्द्र को बिगाड़ा जा रहा है। यह हमारे लोकतंत्र के लिए खतरा है।

वही दूसरी ओर पंजाब में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी प्रदेध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। सोनिया के कहने पर सिद्धू ने सिर्फ 17 शब्दों में ये इस्तीफा सोनिया गांधी को सौंप दिया है। जिसमें न कांग्रेस का जिक्र है और ना ही हार के लिए कोई माफी। दरअसल, 5 राज्यों में मिली हार के बाद कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफे की मांग की थी.

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story