Pyara Hindustan
National

स्वामी प्रसाद मौर्या का सपा में शुरु हुआ विरोध, SP कार्यकर्ताओ ने मौर्य को बताया बहारी,अखिलेश को खामियाजा भुगतने की दी चेतावनी

स्वामी प्रसाद मौर्या का सपा में शुरु हुआ विरोध, SP कार्यकर्ताओ ने मौर्य को बताया बहारी,अखिलेश को खामियाजा भुगतने की दी चेतावनी
X

बीजेपी छोड़कर सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मोर्या का सपा में भी विरोध शुरु हो गया है। दरअसल समाजवादी पार्टी ने स्वामी प्रसाद मौर्या को पडरौना विधानसभा के बजाए अब फाजिलनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। सपा से फाजिलनगर विधानसभा प्रत्याशी बनते ही स्वामी प्रसाद मौर्य का विरोध भी शुरू हो गया। सपा कार्यकर्ताओं ने बाहरी भगाओ का नारा लगाते हुए मौर्य का पुतला जलाया है। बीजेपी से सपा में जाने के बाद मौर्य की लड़ाई इतनी आसान नही है।

फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के पटहेरिया चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ प्रदर्शन किया। इन्होंने 'बाहरी भगाओ, स्थानीय लाओ' का नारा लगाते हुए सपा उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला जलाया। सपा कार्यकर्ताओ का कहना है कि यहां कोई बहारी चुनाव नही जीत सकता है जिन कार्यकर्ताओ ने दिन रात काम किया है उनका टिकट कटा है जिसकी वजह से सपा कार्यकर्ता गुस्से में है। सपा अध्यक्ष अखिलेश को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर मौर्य फाजिलनगर से चुनाव लड़ेगे तो इसका खामियाजा उन्हे भुगतना पड़ेगा।

दरअसल स्वामी प्रसाद मौर्या पडरौना विधानसभा सीट से विधायक है। पडरौना सीट से वह चुनाव लड़ेगे यह लगभग तय हो चुका था लेकिन पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह को बीजेपी ने पडरौना से चुनावी मैदान में उतारा जिसके बाद मौर्या ने फाजिलनगर से चुनाव लड़ने के ऐलान कर दिया। लेकिन अब बीजेपी उन्‍हें इस सीट पर घेरने की रणनीति बना रही है। बीजेपी से जुड़े लोगों का कहना है कि इस सीट पर भी स्‍वामी प्रसाद मौर्य की लड़ाई आसान नहीं होगी। पिछले दो बार से यहां बीजेपी का दबदबा रहा है। फाजिलनगर विधानसभा से सीट से बीजेपी ने पुराने नेता और 2012 और 17 में जीते गंगा सिंह कुशवाहा के बेटे सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा को टिकट दिया है। गंगा सिंह कुशवाहा जनसंघ के जमाने से ही आरएसएस के करीब रहे। यह विधानसभा कुशवाहा बाहुल्य के रूप में जाने जानी जाती है।


Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story