Pyara Hindustan
National

स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहद अहमद से किया निकाह, ट्विटर यूजर्स बोले - पहले भाई था अब हो गया जान

स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहद अहमद से किया निकाह, ट्विटर यूजर्स बोले -  पहले भाई था अब हो गया जान
X

अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने बयानो की वजह से विवादों में रहने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने निकाह कर लिया है। स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहद अहमद से निकाह कर लिया है। स्वरा भास्कर ने 16 फरवरी 2023 को सोशल मीडिया के जरिए निकाह की खबर दी।

लेकिन जैसी ही स्वरा भास्कर ने ये जानकारी साझा की वैसे ही सोशल मीडिया पर युजर्स के निशाने पर आ गई। ट्विटर पर उनके ट्रेंड करने की वजह उनकी शादी नहीं बल्कि उनका एक ट्वीट था जो उन्होने 2 फरवरी को किया जिसमें स्वरा भास्कर ने फहाद को भाई बोलकर जन्मदिन की बधाई दी थी। लेकिन अब लोग कह रहे है कि स्वरा भास्कर ने 16 फरवरी को फहाद को अपना शौहर बना लिया।

बता दें कि स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज की है। इस वीडियो में तस्वीरों और चेट्स के अलावा शादी के कागजात भी दिखाए गए हैं।

स्वरा भास्कर द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत से लेकर विवाह तक की घटनाएँ दिखाई गई हैं। वीडियो के अनुसार साल 2019 में एंटी सीएए प्रोटेस्ट के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। वीडियो पोस्ट करते हुए स्वरा ने लिखा कि “कई बार आप उन चीजों को दूर तलाशते रहते हैं, जो आपके बिल्कुल नजदीक होती है। इसके बारे में आपको अंदाजा भी नहीं होता। हम प्यार की तलाश में थे लेकिन पहले हमें दोस्ती मिली। उसके बाद हम दोनों एक दूसरे से मिले। फहद ज़िरार अहमद मेरे दिल में तुम्हारा स्वागत है। दिल में उथल-पुथल सा है लेकिन जो भी है अब तुम्हारा है।”

फहद अहमद ने स्वरा भास्कर के पोस्ट को शेयर करते हुए इसका जवाब दिया है। फहद ने लिखा है, “मैं नहीं जानता था कि तुम्हारे दिल की उथल-पुथल इतनी खूबसूरत हो सकती है। मेरा हाथ थामने के लिए तुम्हारा शुक्रिया लव, स्वरा भास्कर।”

लेकिन इन रोमांटिक पोस्ट के बीच स्वरा भास्कर ने एक बात अपने फैन्स से छिपा ली जिसे अब सोशल मीडिया युजर्स ने खोज निकाला है। स्वरा ने जिस फहद से शादी की है, उसी मुस्लिम लड़के को उन्होंने आज से 14 दिन पहले भाई कह कर संबोधित किया था। 2 फरवरी, 2023 को किए गए इस ट्वीट में स्वरा ने फहद को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा था।


इसके जवाब में फहद ने लिखा था, “शुक्रिया ज़र्रानवाज़ी का दोस्त। भाई के कॉन्फिडेंस ने तो झंडे गाड़े है वो तो बरकरार रहना ज़रूरी है। और हाँ, तुमने वादा किया था तुम मेरी शादी में आओगे तो वक़्त निकालो। लड़की मैंने ढूँढ ली है।” हैरान करने वाली बात यह है कि 6 जनवरी को ही निकाह के लिए कोर्ट में दस्तावेज दाखिल करने के बावजूद दोनों इस तरह के पोस्ट कर रहे थे।

नवीन जिंदल नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा कि " भईया से सीधा संइया" अपने भाई से शादी करने पर स्वरा भास्कर को बधाई, वैसे वामपंथियों की कहानी अलग ही है।

रजत मिश्रा नामक यूजर ने ट्वीट करते हुए कहा है, “यही तो इस्लाम की खूबसूरती है। जो कल तक भइया था वो आज सैंया है। ‘स्वरा भास्कर’ ने अपने भाई ‘फहाद अहमद’ से शादी कर ली। कल तक भैया-भैया अब सैंया-सैंया। ‘भाई’ से सीधे ‘जान’ तक। मैगी बनने में भी इससे ज्यादा टाइम लगता है।”

बता दें कि फहद अहमद समाजवादी पार्टी की युवा इकाई के महाराष्ट्र और मुंबई के अध्यक्ष हैं। फहद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं। रिपोर्टों के मुताबिक स्वरा और फहद ने 6 जनवरी 2023 को ही शादी कर ली थी। इस शादी की जानकारी स्वरा ने गुरुवार (16 फरवरी, 2023) को दी।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story