Pyara Hindustan
National

महाराष्ट्र में सरकार जाते ही शरद पवार को मिला एक और झटका ! महाराष्ट्र राज्य कुश्ती परिषद की बर्खास्तगी, शरद पवार थे अध्यक्ष

महाराष्ट्र में सरकार जाते ही शरद पवार को मिला एक और झटका ! महाराष्ट्र राज्य कुश्ती परिषद की बर्खास्तगी, शरद पवार थे अध्यक्ष
X

महाराष्ट्र में सरकार बदलने के बाद महाराष्ट्र राज्य कुश्ती परिषद को बर्खास्त कर दिया गया है। नई दिल्ली में भारतीय कुश्ती संघ की वार्षिक आम बैठक में यह निर्णय लिया गया। भारतीय कुश्ती संघ का यह फैसला शरद पवार के लिए झटका है। क्योंकि वह महाराष्ट्र राज्य कुश्ती परिषद के अध्यक्ष हैं। महाराष्ट्र राज्य कुश्ती परिषद के माध्यम से राज्य में कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है और अन्य निर्णय लिए जाते हैं। राज्य में कुश्ती कराने के लिए अगले कुछ दिनों में एक तदर्थ समिति का चयन किया जाएगा। उसके जरिए महाराष्ट्र राज्य कुश्ती परिषद के चुनाव समेत अन्य फैसले लिए जाएंगे।

भारतीय कुश्ती संघ के कुछ प्रस्तावों को महाराष्ट्र राज्य कुश्ती परिषद से सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है, जो कि महाराष्ट्र राज्य कुश्ती परिषद की बर्खास्तगी के पीछे के कारणों में से एक है। इसके अलावा राज्य में पहलवानों की ओर से राज्य कुश्ती परिषद को लेकर शिकायतें भी थीं। अधिकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य कुश्ती परिषद ने अंडर -15 आयु वर्ग के लिए कुश्ती प्रतियोगिता के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी। महाराष्ट्र राज्य कुश्ती परिषद 23 वर्ष से कम आयु वर्ग के लिए कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए तैयार नहीं थी। इस बर्खास्तगी के पीछे कई कारण हैं।

बता दे, भारतीय कुश्ती संघ के निर्देशों का पालन नहीं करने पर संबद्धता रद्द करने की भी चेतावनी दी गई। लेकिन आखिरकार लिया फैसला गया क्योंकि महाराष्ट्र राज्य कुश्ती परिषद उम्मीद के मुताबिक नहीं चली। कुश्ती में महाराष्ट्र का देश में बड़ा नाम है। महाराष्ट्र के पहलवानों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की है।

वही महाराष्ट्र राज्य कुश्ती परिषद का आउट होना शरद पवार के लिए एक झटका है। क्योंकि वह इस परिषद के अध्यक्ष थे। हाल ही में महाराष्ट्र में सरकार बदली है। शरद पवार की पहल पर बनी महाविकास अघाड़ी सरकार गिर गई। उनकी पार्टी सत्ता में एक प्रमुख भागीदार थी। उस झटके के बाद यह दूसरा झटका माना जा रहा है।

Rani Gupta

Rani Gupta

News Reporter


Next Story