रामभक्तों के सदियों का इंतजार होगा ख़त्म, पीएम मोदी जनवरी 2024 में श्री राममंदिर में राम लला की करेंगे 'प्राण प्रतिष्ठा'
भगवान राम के भक्तों का एक दशक का लंबा इंतजार जनवरी 2024 में खत्म होने जा रहा है। जनवरी में नवनिर्मित राम मंदिर में राम लला की 'प्राण प्रतिष्ठा' की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में राम लला की 'प्राण प्रतिष्ठा' करेंगे। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। सूत्रों के अनुसार मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगिराज श्यामशिला से भगवान रामलला की मूर्ति का निर्माण करेंगे। राम मंदिर ट्रस्ट अब मंदिर के गर्भगृह में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के जरिये सारे देश को राममय बनाने की योजना बना रहा है।
Big Breaking News - PM Modi will perform 'pran prathistha' of Ram Lalla at new Ayodhya temple on January 22, 2024🚩
— Times Algebra (@TimesAlgebraIND) June 12, 2023
Century long demand will be fulfilled on 22 January 2024. Historic day for India🔥🔥. Follow our handle for more news.
Mysore sculptor Arun Yogiraj will build the… pic.twitter.com/zFMV7CWlCy
राम मंदिर का अवलोकन दूर से ही श्रद्धालुओं को हो जाए। इसके लिए राम जन्मभूमि पथ पर राममंदिर का गेट बनाने के लिए जिला प्रशासन से वार्ता की जाएगी। इससे मंदिर की भव्यता और बढ़ जाएगी।
Rani Gupta
News Reporter