Pyara Hindustan
National

बिहार में होगा बड़ा खेला! RJD नेता सुनील सिंह ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बाद गिरिराज सिंह से की मुलाकात

बिहार में होगा बड़ा खेला! RJD नेता सुनील सिंह ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बाद गिरिराज सिंह से की मुलाकात
X

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन विधायक दल की बैठक के दौरान सुनील सिंह को लेकर खुले तौर पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि वे बीजेपी के संपर्क में हैं। बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। अमित शाह के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। लोकसभा चुनाव के टिकट की सेटिंग कर रहे हैं। अब इन बातों में दम दिख रहा है। अमित शाह के बाद RJD MLC सुनील सिंह की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ फोटो सामने आई है। इसे लेकर बिहार के सियासी गलियारे में 'खेला' की आशंका जताई जा रही है। कुछ दिनों पहले केंद्रीय एजेंसियों ने सुनील सिंह के घर पर भी छापेमारी की थी।

बिहार में होगा बड़ा खेला! RJD नेता सुनील सिंह ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बाद गिरिराज सिंह से की मुलाकात

BJP के सीनियर नेताओं के साथ RJD MLC सुनील सिंह के फोटो सामने आने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। आखिर भाजपा नेताओं के साथ बार-बार सुनील सिंह की मुलाकात क्यों हो रही है? चर्चा है कि सुनील सिंह नीतीश कैबिनेट में अपने लिए जगह चाहते थे लेकिन आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के इंकार के बाद बीजेपी में अपनी जगह तलाश रहे हैं।

गिरिराज सिंह के साथ सुनील सिंह की तस्वीर

RJD MLC सुनील सिंह की नई तस्वीर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ आई है। इसके बाद से सुनील सिंह को लेकर चर्चा का बाजार गर्म हो गया। बताया जा रहा है कि गिरिराज सिंह के साथ सुनील सिंह की ये तस्वीर दिल्ली स्थित आवास की है। दिल्ली में गिरिराज सिंह से मिलने सुनील सिंह पहुंचे थे। कुछ दिनों पहले ही गिरिराज सिंह की घुटनों की सर्जरी हुई थी। उनका हाल-चाल लेने के बहाने सुनील सिंह उनके दिल्ली स्थित घर पहुंचे थे

अमित शाह के साथ फोटो पर दी थी सफाई

अमित शाह के साथ जब RJD MLC सुनील सिंह की तस्वीर सामने आई थी तो उन्होंने सफाई भी दी थी। सुनील सिंह ने कहा था कि अमित शाह सहकारिता मंत्री हैं, वो खुद बिस्कोमान के अध्यक्ष हैं। सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी एक बैठक में उनसे मिले थे।

Rani Gupta

Rani Gupta

News Reporter


Next Story