Pyara Hindustan
National

ये देश किसी परिवार की जागीर नहीं है, राज्यसभा में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, कहा- नेहरू सरनेम रखने से शर्मिंदगी क्यों है?

ये देश किसी परिवार की जागीर नहीं है, राज्यसभा में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, कहा- नेहरू सरनेम रखने से शर्मिंदगी क्यों है?
X

लोकसभा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दिया। पीएम के स्पीच शुरू होते ही विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि पीएम ने अपना भाषण जारी रखा। पीएम मोदी ने पहले विपक्ष पर शायराना तंज कसते हुए कहा की जितना कीचड़ उछालोगे, कमल उतना खिलेगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला और परिवारवाद का आरोप लगाया।

नेहरू सरनेम रखने से शर्मिंदगी क्यों है?

उन्होंने कहा कि एक परिवार के नाम पर ही 600 योजनाएं थीं, नेहरू का नाम न लेने पर आहत हो जाते हैं कुछ लोग। फिर भी मेरा यह सवाल है कि उनकी पीढ़ियों के लोग नेहरू सरनेम क्यों नहीं रखते, क्या शर्म है। देश के पहले पीएम रहे हैं। हम तो उनका नाम लेंगे ही, लेकिन उनकी ही पीढ़ियां नेहरू सरनेम क्यों नहीं रखती हैं।

कुल 90 बार चुनी हुई सरकार को गिराया

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पर आरोप लगते हैं कि हम राज्यों को परेशान कर रहे हैं लेकिन मैं भी सीएम रहा हूं तो जानता हूं कि संघवाद का क्या महत्व है।जो विपक्ष में बैठे हैं उन्होंने राज्य के अधिकारों क हनन किया है। कुल 90 बार चुनी हुई सरकार को गिराया। अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग किया। इंदिरा गांधी ने 50 बार अनुच्छेद 356 का इस्तेमाल किया।

देश बार-बार कांग्रेस को नकार रहा है- PM मोदी

पीएम कहा कि हम देश को विकास का एक ऐसा मॉडल दे रहे हैं जिसमें हित धारकों को उसके सभी अधिकार मिलें। देश बार-बार कांग्रेस को नकार रहा है लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस अपनी साजिशों से बाज नहीं आ रही है। जनता न केवल उनको देख रही है बल्कि सजा भी दे रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम एक ऐसी कार्य संस्कृति को लेकर आए हैं जो देश में मेरा-तेरा, अपना-पराया जैसे सभी भेदों को मिटाने वाली है। यह तुष्टिकरण की आशंकाओं को समाप्त कर देता है।


Rani Gupta

Rani Gupta

News Reporter


Next Story