Pyara Hindustan
National

गुजरात में कांग्रेस की हार पर TMC का तंज कहा जो पार्टी सम्मान नहीं बचा पाई, वह 2024 में कैसे लड़ेगी?

गुजरात में कांग्रेस की हार पर TMC का तंज कहा जो पार्टी सम्मान नहीं बचा पाई, वह 2024 में कैसे लड़ेगी?
X

गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव नतीजों ने 2024 लोकसभा चुनाव की बिसात अभी से बिछा दी है। आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने से अरविंद केजरीवाल गद्गद् है, तो वहीं ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने भी गुजरात-हिमाचल में हार-जीत पर लोकसभा चुनावों को लेकर अपना पक्ष जाहिर कर दिया है।

गुजरात चुनाव में कांग्रेस को मिली बुरी हार पर टीएमसी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की क्षमताओं पर सवाल खड़े कर दिए है। टीएमसी ने पूछा है कि जो पार्टी सम्मान नहीं बचा पाई, वह 2024 में कैसे लड़ेगी? टीएमसी का कहना है विपक्ष के तौर पर ममता बनर्जी ही एकमात्र चेहरा।

TMC के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि गुजरात चुनाव में हार के बाद कांग्रेस को खुद की आलोचना करने की जरुरत है। गुजरात में कांग्रेस लड़ाई में ही नहीं दिखी। जबकि कांग्रेस के पास पीएम मोदी के गृह राज्य में जीत दर्ज कर खुद को साबित करने का मौका था। लेकिन वह ऐसा करने में असफल रहे। कांग्रेस चुनाव में सम्मान भी नहीं बचा पाई। बता दें, गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुल 182 सीटों में से 156 पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस 17 सीटों पर सिमट गई है। राज्य के इतिहास में पार्टी का यह सबसे बुरा प्रदर्शन है।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story