Pyara Hindustan
National

पहली बार आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू बनी राष्ट्रपति, मुर्मू के समर्थन में जमकर हुई क्रॉस वोटिंग

पहली बार आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू बनी राष्ट्रपति, मुर्मू के समर्थन में जमकर हुई क्रॉस वोटिंग

पहली बार आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू बनी राष्ट्रपति,  मुर्मू के समर्थन में जमकर हुई क्रॉस वोटिंग
X

पहली बार आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वी राष्ट्रपति बनी है।यही नहीं मुर्मू ओड़िशा से आने वाली पहली व्यक्ति जो राष्ट्रपति बनी है और अब तक की सबसे कम उम्र (सबसे युवा) में राष्ट्रपति बनने वाली पहली व्यक्ति है.द्रौपदी मुर्मू को कुल 676803 वोट मिले तो वही यशवंत सिन्हा को 380177 वोट मिले है यानी यह बात साफ़ हो गयी आकड़ो से की द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में जमकर क्रॉस वोटिंग हुई है।एक तरफ जहा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्यों से उन्हें जमकर समर्थन मिला है। लेकिन इससे भी बड़ी बात यह है कि भाजपा जिन राज्यों में सत्ता में नहीं है, वहां से भी उन्हें बंपर समर्थन हासिल हुआ है।

बता दे की महाराष्ट्र से 16 ,छत्तीसगढ़ से 6,झारखंड से 10,मध्यप्रदेश से 19 और गुजरात से 10 MLAs ने मुर्मू के समर्थन में क्रॉस वोटिंग की है। वही असम से सबसे ज्यादा कुल 22 MLAs ने द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में क्रॉस वोटिंग की है। कुल मिलाकर अलग-अलग राज्यों से क़रीब 104 विधायकों और 17 सांसदों ने द्रौपदी मुर्मु के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की है और यह विपक्षी पार्टी जैसे कांग्रेस ,तृणमूल कांग्रेस,झामुमों सभी के लिए बड़ा झटका है।


Anjali Mishra

Anjali Mishra

News Anchor & Reporter


Next Story