Pyara Hindustan
National

राष्ट्रपति चुनाव में NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन के मुद्दे पर उद्धव गुट में फूट, सांसदों की बैठक में अकेले पड़े संजय राउत !

राष्ट्रपति चुनाव में NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन के मुद्दे पर उद्धव गुट में फूट, सांसदों की बैठक में अकेले पड़े संजय राउत !
X

महाराष्ट्र में शिवसेना के भीतर की अंदरुनी कलह अभी खत्म नहीं हुई है। शिवसेना नेताओं के बगावती तेवर कायम हैं। अब राष्ट्रपति चुनाव में NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन के मुद्दे पर पार्टी के सांसदों में मतभेद की खबर है। इस मामले में पार्टी के वरिष्ठ नेता सांसद संजय राउत के अलग-थलग पड़ने की भी बात कही जा रही है। पार्टी के ज्यादातर सांसद मुर्मू के समर्थन के पक्ष में हैं।

दरअसल 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। जिसके लिए एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है तो वही विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा है। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर ही उद्धव ठाकरे ने सोमवार को सांसदो की बैठक बुलाई जिसमें शिवसेना के 19 में से 11 सांसद ही पहुंचे। बैठक में मौजूद शिवसेना सांसद संजय राउत ने साफ तौर पर यशवंत सिन्हा को समर्थन देने की बात कही। वे चाहते हैं कि शिवसेना विपक्ष के साझा उम्मीदवार का समर्थन करे। इस पर कुछ सांसदों ने असहमति जताई। उनका कहना था कि हमें मुर्मू का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे से भी अपील की कि वे द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें।

बैठक के बाद शिवसेना की ओर से फैसला लिया गया कि वह एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगे। लेकिन उसके बाद शिवसेना सांसद संजय राउत की प्रतिक्रिया सामने आई है। संजय राउत ने शायर जौन एलिया का एक शेर ट्वीट करते हुए लिखा, 'अब नही कोई बात खतरे की, अब सभी को सभी से खतरा है।' इस ट्वीट में संजय राउत ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र सीएमओ, देवेंद्र फडणवीस, उद्धव ठाकरे और प्रियंका गांधी को भी टैग किया है।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story