Pyara Hindustan
National

यूक्रेन संकट पर कांग्रेस के राजनीतिक स्टंट का पीएम मोदी ने दिया जवाब, कहा- चुनौती के वक्त घोर परिवारवादी ढूंढते है राजनीतिक हित

यूक्रेन संकट पर कांग्रेस के राजनीतिक स्टंट का पीएम मोदी ने दिया जवाब, कहा- चुनौती के वक्त घोर परिवारवादी ढूंढते है राजनीतिक हित
X

उत्तर प्रदेश का सियासी दंगल अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। आखिरी चरण का मतदान पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मतदान होगा। पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में मेरी ये आखिरी सभा है। उत्तर प्रदेश ने दशकों से शायद ऐसा चुनाव नहीं देखा होगा। पीएम ने जहां एक तरफ तमाम चुनावी वादो का जिक्र करते हुए जनता को संबोधित किया तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला।

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए यूक्रेन संकट को लेकर अपनी बात भी रखी और कांग्रेस-समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि जब राष्ट्र के सामने कुछ चुनौतियां आती हैं, तो ये वंशवादी उसमें अपना राजनीतिक हित देखते हैं। यदि भारत के सुरक्षा बल और लोग संकट से लड़ते हैं तो वे स्थिति को और अधिक गंभीर बनाने के लिए सब कुछ करते हैं। हमने इसे महामारी के दौरान और आज यूक्रेन संकट के दौरान देखा।

बता दें कि यूक्रेन और रूसी सैनिकों के बीच युद्ध का आज दसवां दिन है। बड़े मानवीय संकट के बीच यूक्रेन में अभी भी बड़ी संख्या में भारतीय लोग फंसे हैं, जिन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए भारत सरकार पूरा जोर लगा रही है। लेकिन वहीं विपक्ष खासतौर पर कांग्रेस पार्टी लगातार रानीतिक कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के दूसरे नेता फेक मीडिया रिर्पोट, वीडियोज शेयर करके सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे है। लेकिन अब पीएम मोदी ने इन तमाम लोगो को करारा जवाब दिया है। बता दें कि भारत सरकार हर स्तर पर वहां से भारतीय को लाने की कोशिश में जुटी हुई है। इस कड़ी में हजारों की संख्या में भारतीय छात्र और लोग वापस लौट चुके हैं और कई वापस आ रहे हैं।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story