Pyara Hindustan
National

न्याय व्यवस्था पर फिर केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने की टिप्पणी,कहा -मोदी सरकार संविधान से चलाएगी देश

X

न्याय व्यवस्था पर एक बार फिर केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने टिप्पणी की है और कहा की मोदी सरकार संविधान से देश चलाएगी और न्यायपालिका को अपने हाथ में लेने का सवाल ही नहीं। किरेन रिजिजू ने आगे कहा की कुछ वकील ही करोड़ों कमाते हैं कुछ वकीलों को काम ही नहीं मिलत।कुछ की फीस ही 40 -50 लाख होती है वही किसी के पास कोई काम नहीं होता है। रिजजू ने आगे कहा की बड़े वकीलों को अपने जूनियर्स को मौका देना चाहिए। व्यवस्था पर कब्जा करके नहीं बैठना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान व्यवस्था के लिए, 'प्रतिबद्ध न्यायाधीशों' शब्द का अर्थ उन न्यायाधीशों से है जो राष्ट्र के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसका अर्थ उन न्यायाधीशों से नहीं है जो कार्यपालिका के प्रति प्रतिबद्ध हैं।रिजिजू ने आगे कहा की जल्द से जल्द लोगों को न्याय मिलना चाहिए इसमें देरी नहीं होनी चाहिए साथ ही कानून मंत्री ने एक बार फिर कोर्ट के अंदर लोकल भाषा बोलने पर जोर दिया और कहा की जिसे न्याय मिल रहा कम से कम उसे तो वो भाषा समझ आणि चाहिए जो कोर्ट के अंदर बोली जाती है।

Anjali Mishra

Anjali Mishra

News Anchor & Reporter

Next Story