Pyara Hindustan
National

यूपी ATS को मिली बड़ी कामयाबी, 7 रोहिंग्या और एक भारतीय दलाल को कानपुर से दबोचा

यूपी ATS को मिली बड़ी कामयाबी, 7 रोहिंग्या और एक भारतीय दलाल को कानपुर से दबोचा
X

उत्तर प्रदेश एटीएस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूपी एटीएस ने 7 रोहिंग्या और एक भारतीय दलाल को कानपुर से गिरफ्तार किया है। इनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। एटीएस के मुताबिक इस गिरोह के सदस्य बड़े शातिर तरीके से रोहिंगयाओ की एंट्री भारत में करवाते थे। गिरोह के सदस्य रोहिंग्या नागरिकों को म्यांमार से बांग्लादेश लाकर रोहिंग्या कैम्प में रुकवाते थे। बाद में इन्हें पश्चिम बंगाल,असम या त्रिपुरा की अंतराष्ट्रीय सीमा से भारत में एंट्री करा देते थे।

ATS के मुताबिक त्रिपुरा सीमा से आए रोहिंग्या को गिरोह के सदस्य ट्रेन से गुवाहाटी लाते थे। गुवाहाटी से इन्हें ट्रेन से पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, दिल्ली, यूपी, पंजाब और जम्मू-कश्मीर आदि राज्यो में ले जाया जाता था। भारतीय नागरिक बनवाने के लिए इनके फर्जी दस्तावेज बनवाए जाते थे।

इनके पास से पैन कार्ड, 5 आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आयुष्मान भारत का कार्ड, ई-श्रम कार्ड, दो डेबिट कार्ड, दो मोबाइल, दो यूएनएचसीआर कार्ड, 12 रेल टिकट और 11,980 रुपये बरामद किए हैं। इन सभी के खिलाफ रविवार को एटीएस थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

दरअसल एटीएस को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग बांग्लादेश में रह रहे रोहिंग्या नागरिकों से पैसा लेकर उनको अवैध रूप से सीमा पार कराकर भारत ला रहे हैं। इनमें से कुछ बांग्लादेश से कानपुर आए हैं। इस पर एटीएस की टीम झकरकटी बस अड्डे पहुंची और सभी 8 संदिग्धों से पूछताछ की।

बता दें कि ये कोई पहला ऐसा मामला नहीं है बल्कि लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे है। जब अवैध रुप से ये रोहिंग्या भारत में ना सिर्फ एंट्री कर रहे है बल्कि कई दलाल इनकी मद्द के लिए भारत में बैठे हुए है जो इन्हे भारतीय नागरिक बनवाने के लिए इनके फर्जी दस्तावेज बनवा रहे है। जिसके बाद सुरक्षा और जांच एजेंसियो की टेंशन बढ़ गई है।

जांच एजेंसी के निशाने पर रोहिंग्या नागरिकों से ज्यादा वह रूट और वह लोग हैं जिनकी बदौलत अवैध रूप से लोग देश में घुसपैठ कर रहे हैं। इस मामले में केंद्र की कई एजेंसियों के अधिकारी भी जुट गए हैं। आईबी और एनआईए भी उस रास्ते और नेटवर्क की परतें खोलने में जुट गई है।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story