UP Chunav : केन्द्रीय मंत्री अमित शाह का दावा - पहले चरण में ही सपा-आरएलडी का हुआ सूपड़ा साफ, बीजेपी 300 पार
उत्तर प्रदेश में १० फरवरी को पहले चरण का मतदान हो चुका है। जहां एक तरफ समाजवादी पार्टी - आरएलडी का गठबंधन लगातार ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगा रहा है। तो वहीं बीजेपी ने पहले चरण के मतदान के साथ ही यह दावा कर दिया है कि यूपी से सपा- आरएलडी के गठबंधन का सूपड़ा साफ होने जा रहा है।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि यूपी में पहले चरण का मतदान समाप्त हुआ है। एसपी-आरएलडी का सूपड़ा साफ हो रहा है। 300 से ज्यादा सीटों के साथ उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने वाली है।'
कल ही उत्तर प्रदेश के चुनाव का पहला चरण समाप्त हुआ है।
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) February 11, 2022
मैं आपको बताने आया हूं कि सपा-आरएलडी का सूपड़ा साफ हो रहा है।
300 से ज्यादा सीटों के साथ उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने वाली है।
- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah #जनता_की_हुंकार_भाजपा_सरकार pic.twitter.com/JVp2oZFdu8
गृहमंत्री अमित शाह बरेली पहुंचे और चुनाव प्रचार किया, जहां उन्होंने प्रथम चरण में सपा-आरएलडी गठबंधन के सफाए का दावा कर दिया। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि, 2017 से पहले जब मैं उत्तर प्रदेश आता था तो एक ही मांग थी कि गुंडाराज खत्म कर दो। आज योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और रूहेलखंड से गुंडाराज खत्म कर दिया है। आप लोग खुद ही बताओ माफिया आजम खान, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी आज कहां हैं। अगर गलती से भी अखिलेश बाबू की सरकार बन गई तो यह फिर जेल से बाहर होंगे।
Shipra Saini
News Anchor