उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों का रोडमैप तैयार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। जेपी नड्डा के इस दौरे के बाद उत्तर प्रदेश में केंद्रीय मंत्रियों का सिलसिलेवार तरीके से आना शुरू हो जाएगा। भारतीय जनता पार्टी और संघ ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में कोई भी कोर कसर बाकी ना रहे इसकी तैयारियों की बैठक पिछले सप्ताह ही की जा चुकी है।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज लखनऊ पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उन्होंने नवनिर्वाचित जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए बोले- मैं यूपी की धरती को नमन करता हूं। उत्तर प्रदेश ऋषियों की धरती रही है। पहले की सरकारों ने किसानों का सम्मान नहीं किया। 2014 के बाद से हमारी सरकार ने कृषि पर दोगुना खर्च किया।
लखनऊ- 'ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष सम्मेलन' में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का संबोधन, आज तक किसी सरकार ने किसानों का सम्मान नहीं किया है। ये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार है, जिसने किसान सम्मान की राशि देकर उनका मान बढ़ाया है
— MSB News (@PBusiness_1) August 7, 2021
विपक्ष पर कसा तंज
प्रजातंत्र की कार्यशैली में बड़ा फर्क आया है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि एक पीएम कहते थे कि मैं यहाँ से 1 रुपया भेजता हूं तो आखिर में 15 पैसा व्यक्ति तक पहुंचता है। अब पूरा 100 पैसा पहुंचता है। जनता ने आपको भरोसे के साथ यहां तक भेजा है। राजनीति में एजेंडा कौन सेट करता है? ये महत्वपूर्ण है। आप लोग अपने आप राजनीतिक परिपक्वता से लैस हो।
जेपी नड्डा ने आगे कहा 2 करोड़ 80 लाख लोगों को किसान जनधन योजना का लाभ मिला। जिस यूरिया के लिए पहले मारामारी होती थी अब नीम कोटेड यूरिया की वजह से कालाबाज़ारी बंद हो गयी।अमेरिका से लेकर विश्व के बड़े देशों का चुनाव सामाजिक सुरक्षा पर होता है। आपको इन तथ्यों से अवगत होना पड़ेगा।
दंगों का प्रदेश आज ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (व्यापार की सुगमता) में देश में नंबर-2
जिस उत्तर प्रदेश को पहले दंगों और गुंडों का प्रदेश कहते थे वो उत्तर प्रदेश आज ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (व्यापार की सुगमता) में देश में नंबर 2 स्थान पर खड़ा है। जेपी नड्डा ने कहा कि चर्चा होनी चाहिए 2014 से पहले कृषि पर कितना खर्च होता था? अब उसका दोगुना खर्च होता है। हमें लोगों को बताना होगा कि हम बाकी दलों से कैसे अलग हैं? क्या हमें एजेंडा सेट नहीं करना चाहिए?
आज ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर खड़ा है। उत्तर प्रदेश के बारे में कहते थे कि ये दंगों और जाति उन्माद का प्रदेश है: उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख व ज़िला पंचायत अध्यक्ष सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा pic.twitter.com/fsfdkZSF3A
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2021
इसके बाद जेपी नड्डा विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों के सम्मेलन में उन्हें चुनाव में बूथ प्रबंधन से लेकर प्रचार प्रबंधन तक के गुर सिखाएंगे। उसके बाद प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में कोर कमेटी की बैठक लेंगे।