Pyara Hindustan
National

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट, भारत की इन 5 फिल्मों को मिली है जगह

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ऑस्कर 2023  के लिए शॉर्टलिस्ट, भारत की इन 5 फिल्मों को मिली है जगह
X

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को भारत की ओर से ऑस्कर के लिए भेजे जानी 5 फिल्मों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। डायरेक्टर विवेक ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

बता दे, एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने इन फीचर फिल्म निर्माणों की सूची की ऐलान कर दिया है जिन्हें 95वें अकादमी पुरस्कार के लिए जगह मिली हैं। 95वें ऑस्कर के लिए कुल 301 फीचर फिल्में चुनी गई हैं। इनमें भारत की 5 फिल्मों को जगह मिली है। इस लिस्ट में विवेक अग्निहोत्री की कश्मीर फाइल्स को भी जगह मिली है।

विवेक अग्निहोत्री ने दी जानकारी

वही खुद विवेक भारतीय फिल्म निर्देशक/निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ट्विटर पर एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्वीट में लिखा कि उनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को ऑस्कर की पहली सूची में ऑस्कर2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। कश्मीर फाइल्स भारत की 5 फिल्मों में से एक है। साथ ही बेस्ट एक्टर कैटेगरी लिस्ट में फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के एक्टर्स मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और दर्शन कुमार को शामिल किया गया है।

बता दे, इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर काफी विवाद रहा है। फिल्म दर्शकों को पसंद आई तो कुछ लोगों ने इसे प्रोपेगेंडा कहकर आलोचना भी की। विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म ने अपनी दिलचस्प कहानी के साथ भारतीय सिनेमा में एक बड़ा प्रभाव पैदा किया है. निर्देशक के तौर पर अग्निहोत्री को भी बहुत सराहना मिली है। ये फिल्म 15-20 करोड़ के बजट में बनी है और कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड बनाते हुए बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ का कलेक्शन पार किया है।

भारत की इन 5 फिल्मों को मिली है जगह

वही ऑस्कर 2023 के लिए भारत की ओर से पान नलिन का "छेलो शो" ("अंतिम फिल्म शो"), विवेक अग्निहोत्री की "द कश्मीर फाइल्स", मराठी शीर्षक "मी वसंतराव" और "तुझ साथी कही ही", आर माधवन "रॉकेटरी: द नंबी इफेक्ट", "इराविन निझल" और कन्नड़ फिल्म "विक्रांत रोना"की सूची में भी शामिल है।





ऋषभ शेट्टी ने की अपनी ख़ुशी ज़ाहिर

कांतारा के निर्देशक और मुख्य कलाकार ऋषभ शेट्टी ने फिल्म के ऑस्कर की कंटेंशन लिस्ट में आने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने ट्वीट करके लिखा- हमें बेहद खुशी है कि कांतारा को द ऑस्कर क्वालिफिकेशंस मिले हैं। उन सभी का दिल से शुक्रिया, जिन्होंने हमें सपोर्ट किया। आपके साथ से हम इस यात्रा को आगे ले जाने की उम्मीद कर रहे हैं। अब ऑस्कर में इसके चमकने का इंतजार है।

Rani Gupta

Rani Gupta

News Reporter


Next Story