Pyara Hindustan
National

एयर इंडिया कांड पर विवेक अग्निहोत्री का रिएक्शन आया सामने, राजदीप सरदेसाई और AAP नेता संजय सिंह को दिया करारा जवाब

एयर इंडिया कांड पर विवेक अग्निहोत्री का रिएक्शन आया सामने, राजदीप सरदेसाई और AAP नेता संजय सिंह को दिया करारा जवाब
X

हाल ही में ‘एयर इंडिया’ की फ्लाइट में एक व्यक्ति द्वारा महिला पर पेशाब करने का मामला सामने आया था। फिलहाल, आरोपित गिरफ्तार हो चुका है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है। वहीं, इस मामले पर धर्म की राजनीति भी शुरू हो गई है।

दरअसल, टीवी एंकर और ‘तुष्टिकरण की पत्रकारिता’ के लिए मशहूर राजदीप सरदेसाई ने आरोपित के धर्म को लेकर ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि यदि आरोपित मिश्रा की जगह खान होता तो क्या होता। इस ट्वीट पर, ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने राजदीप सरदेसाई को करारा जवाब दिया है।

विवेक अग्निहोत्री ने दिया ये जवाब

विवेक अग्निहोत्री ने कहा है कि देश में कानून सबके लिए बराबर है। उन्होंने ट्वीट किया, “प्रिय राजदीप, कानून सबके लिए समान है। चाहे वह आरफा हो या राजदीप। यह मीडिया (आपके अनुसार, गिद्ध मीडिया) है जो भेदभाव करता है। मुझे यकीन है कि अगर यह (आरोपित) एक खान होता, तो आप अब तक उसे पीड़ित बता चुके होते। प्लीज सोचें और जवाब दें।”

जिसके बाद AAP नेता संजय सिंह ने विवेक अग्निहोत्री के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, "ये शख़्स मानसिक रूप से विक्षिप्त हो चुका है इसको इलाज की ज़रूरत है। एक बूढ़ी महिला पर पेशाब करने वाला निहायत ही दुष्ट इंसान है। उस दुष्ट को सपोर्ट करने वाले तुम एक बीमार इंसान हो। विवेक अग्निहोत्री अपना इलाज कराओ।"

जिसके बाद विवेक अग्निहोत्री ने एक वीडियो शेयर कर संजय सिंह को करारा जवाब देते हुए लिखा, "AAP के बारे में एक ही बात कही जा सकती है: बड़े मियाँ मूर्ख, छोटे मियाँ महामूर्ख। मानसिक विक्षिप्तता का एक उदाहरण, प्यारे संजय भाई।"

यात्री अगर खान होता तो- राजदीप सरदेसाई

दरअसल टीवी एंकर राजदीप सरदेसाई ने ट्वीट कर कहा था, “बहुत अधिक नशे में धुत जिस व्यवसायी को विमान में सह-यात्री पर पेशाब करते पाया गया, वह शेखर मिश्रा है। क्या होता अगर उसका नाम खान होता? अंदाजा लगाइए कि प्राइम टाइम और सोशल मीडिया पर आक्रोश का रथ कौन चला रहा होगा? मिश्रा या खान… कानून और प्रतिक्रिया सभी के लिए बराबर होनी चाहिए। सहमत?”

यात्री के खिलाफ कार्रवाई

बता दे, 26 नवंबर 2022 को न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में शंकर मिश्रा नामक व्यक्ति ने शराब के नशे में धुत होकर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था। मामला हाल ही में उजागर हुआ था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। फिलहाल, उसे बेंगलुरु से गिरफ्तार किए जाने की बात सामने आई है। इस मामले में, पुलिस से लेकर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) तक सख्त नजर आ रहे हैं। आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

Rani Gupta

Rani Gupta

News Reporter


Next Story