CBI पूछताछ के बाद केजरीवाल के दांतो की क्यों हो रही है चर्चा, नेटिज़न्स बोले- CBI ने ऐसा क्या पूछ लिया कि केजरीवाल के दांत ही टूट गए !
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से शराब नीति केस में CBI ने अपने ऑफिस में करीब 10 घंटे तक पूछताछ की। वे रविवार सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर एजेंसी के ऑफिस पहुंचे थे, जबकि रात 8.30 बजे एजेंसी ऑफिस से बाहर आए। CBI ने उनसे 56 सवाल पूछे।
CBI ऑफिस से बाहर आने के बाद केजरीवाल ने कहा कि CBI ने जितने सवाल पूछे, मैंने सभी के जवाब दिए। हमारे पास कुछ छिपाने के लिए नहीं है। ये पूरा का पूरा कथित शराब घोटाला झूठ है, फर्जी है और गंदी राजनीति से प्रेरित है। AAP कट्टर ईमानदार पार्टी है। हम मर-मिट जाएंगे पर कभी अपनी ईमानदारी के साथ समझौता नहीं करेंगे। वे AAP को खत्म करना चाहते हैं लेकिन देश की जनता हमारे साथ है।
Delhi | CBI questioning was conducted for 9.5 hours. I answered all the questions. The entire alleged liquor scam is false and bad politics. AAP is 'kattar imaandaar party'. They want to finish AAP but the country's people are with us: Delhi CM Arvind Kejriwal pic.twitter.com/dMG5C1TMGb
— ANI (@ANI) April 16, 2023
सीएम केजरीवाल के दांतो की क्यों हो रही है चर्चा ?
लेकिन यहाँ सीएम केजरीवाल के बयान से ज़्यादा सोशल मिडिया पर उनके दांतो को लेकर काफी चर्चा हो रही है। नेटिजन्स का कहना है कि आखिर ऐसा क्या सवाल किया गया सीएम केजरीवाल से की उनका एक दांत ही गायब हो गया है।
Subeh daant aur smile dono the..shamko dono gayab 😭😭 pic.twitter.com/TFMw9Nfi4h
— Trupti Garg (@garg_trupti) April 16, 2023
एडवोकेट आशुतोष दुबे ने अरविन्द केजरीवाल की दो फोटो शेयर करते हुए सवाल उठाया है, वो ट्वीट कर लिखते है, "बायीं फोटो जिस दिन केजरीवाल ने तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी, जो दो दिन पुरानी है। तब उनके दांत अच्छी स्थिति में थे। वही दाईं ओर की तस्वीर CBI से पूछताछ पूरी करने के बाद ली गई थी। उसके दांत कैसे बदल सकते थे? सीबीआई ने ऐसा क्या किया ?"
He met Tejasvi Yadav on the day of the left photo, which is two days old. Then, his teeth were in good condition.
— ADV. ASHUTOSH J. DUBEY 🇮🇳 (@AdvAshutoshBJP) April 16, 2023
The image on the right was taken today after he finished being questioned by the CBI.
How could his teeth possibly have changed? What action took CBI? pic.twitter.com/SsJd3pR7x7
वही प्रियंका नामक ट्वीटर यूजर ने लिखा, "आपको बीजेपी ज्वाइन करने का ऑफर नहीं दिया क्या सर जी सीबीआई ने? उन्होंने ये नहीं कहा कि बीजेपी में चले जाओ और सीएम बने रहो? आपने उन्हें नहीं बोला कि मनीष को ऑफर दिया तो मुझे क्यों नहीं दे रहे?"
Aapko BJP join karne ka offer nahi diya kya Sir ji CBI ne? Unhone ye nahi kaha ki Bhajapa me chale jao aur CM bane raho? Aapne unko nabi bola ki Manish ko offer diya to mujhe kyun nahi de rahe?
— Priyanka (Astrology Guidance) (@AstroAmigo) April 16, 2023
वही विवेक पाठक नामक ट्वीटर यूजर लिखते है, "हो सकता है नकली दांत लगाता हो पब्लिक में हैंडसम से कम्पटीशन के लिये। सीबीआई के बाद लगाना भूल गया हो।"
हो सकता है नकली दांत लगाता हो पब्लिक में हैंडसम से कम्पटीशन के लिये। सीबीआई के बाद लगाना भूल गया हो।
— Vivek Pathak 🇮🇳 विवेक पाठक (@pafcoms) April 17, 2023
फिलहाल सीएम केजरीवाल की इन तस्वीरों को लेकर तमाम लोग सवाल उठाते हुए नज़र आ रहे है।
Rani Gupta
News Reporter