Pyara Hindustan
National

एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मिले पीएम मोदी और अमित शाह, 24 जून को दाखिल करेंगी अपना नामांकन

एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मिले पीएम मोदी और अमित शाह, 24 जून को दाखिल करेंगी अपना नामांकन
X

देश के सर्वोच्च पद यानी राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को वोटिंग है। विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि भाजपा की अगुआई वाली एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वही द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को दिल्ली पहुंच गईं और यहाँ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की।


सूत्रों ने बताया कि संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर उनके नामांकन पत्र तैयार किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा उनके प्रस्तावकों में शामिल होंगे।

राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने से पहले ओडिशा में एक संक्षिप्त बयान में मुर्मू ने कहा था, '' मैं सभी का धन्यवाद करती हूं और सभी से राष्ट्रपति चुनाव के लिए सहयोग मांगती हूं। मैं 18 जुलाई से पहले सभी मतदाताओं से मिलूंगी और उनका समर्थन मांगूंगी।''

बता दे, अगर वह चुनाव जीत जाती हैं, तो वह भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और इस पद पर काबिज होने वाली दूसरी महिला होंगी।

बता दे, पीएम मोदी ने भी इस मुलाक़ात के बारे में अपने ट्वीटर हैंडल पर जानकारी साझा की और लिखा, "श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात की। उनके राष्ट्रपति पद के नामांकन को समाज के सभी वर्गों द्वारा पूरे भारत में सराहा गया है। जमीनी समस्याओं के बारे में उनकी समझ और भारत के विकास के लिए उनका विजन बेजोड़ है।"

वहीँ गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर कहा, "NDA के राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से भेंट कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। उनके नाम की घोषणा से ही जनजातीय समाज अत्यंत गौरव की अनुभूति कर रहा है। मुझे विश्वास है कि उनके प्रशासनिक व सार्वजनिक अनुभव का लाभ पूरे देश को मिलेगा।"

Rani Gupta

Rani Gupta

News Reporter


Next Story