Pyara Hindustan
National

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समापन कार्यक्रम बनेगा विपक्षी एकता का मंच ? कांग्रेस ने 21 दलो को लिखा पत्र

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समापन कार्यक्रम बनेगा विपक्षी एकता का मंच ? कांग्रेस ने 21 दलो को लिखा पत्र
X

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को थम जाएगी। लेकिन इस समापन कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी तमाम विपक्षी दलो को एक मंच पर साथ लाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यात्रा के समापन में शामिल होने के लिए कई दलों को 11 जनवरी को लेटर लिखा है।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने ट्वीट किया कि, "कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 30 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में समान विचारधारा वाले 21 दलों के अध्यक्षों को पत्र लिखकर आमंत्रित किया है।"

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लेटर में लिखा कि जैसा कि आप जानते हैं कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा अब तक 3300 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है। यात्रा में सद्भाव और समानता का एक बहुत ही सरल और स्थायी संदेश है। भारतीयों ने सदियों से इन मूल्यों के लिए संघर्ष किया है और ये हमारे संविधान में निहित हैं।

वहीं दूसरी तरफ समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा है कि वह 20 जनवरी को जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होगे।


Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story