Pyara Hindustan
National

वर्ल्ड कप 2023: मोहम्मद शमी की गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड के छुड़ाए छक्के, टीम इंडिया का फाइनल का टिकट किया पक्का

वर्ल्ड कप 2023: मोहम्मद शमी की गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड के छुड़ाए छक्के, टीम इंडिया का फाइनल का टिकट किया पक्का
X

ICC वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबला जीतकर टीम इंडिया ने फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। इस शानदार जीत के हीरो बने है मोहम्मद शमी जिनकी चारो तरफ तारीफ हो रही है। शमी के 7 विकेट की बदौलत टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में जगह बना ली है।

टीम इंडिया की शानदार जीत और शमी के बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि आज का सेमीफ़ाइनल शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन की वजह से और भी खास हो गया। मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी को क्रिकेट प्रेमियों की आने वाली पीढियां याद रखेगी। वेल प्लेड शमी!

इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर मीम और जोक्स की बाढ़ आ गई। मोहम्मद शमी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। सोशल मीडिया पर चल रहे इस ट्रेंड में खुद को शामिल होने से दिल्ली और मुंबई की पुलिस भी नहीं रोक पाई।

दिल्ली पुलिस ने एक्स पर मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि आशा है कि आप आज रात के हमले के लिए मोहम्मद शमी को गिरफ्तार नहीं करेंगे। इसका जवाब देते हुए मुंबई पुलिस ने कहा कि दिल्ली पुलिस आप असंख्य दिलों को चुराने के गंभीर आरोपों का मामला बनाने से चूक गए। साथ ही कुछ और को अभियुक्त बनाने से भी। मुंबई पुलिस का इशारा इस मैच में अपने प्रदर्शन से जलवा बिखेरने वाले अन्य खिलाड़ियों विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल वगैरह की तरफ था। साथ ही आम ना​गरिकों से इस कमेंटबाजी को हास्य के तौर पर लेने की अपील भी की।

कमेंटबाजी का यह मैच यहीं नहीं थमा। बाद में इसमें मुंबई पुलिस के विशेष आयुक्त देवेन भारती भी शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि इसमें मामला नहीं बनता है। उन्होंने लिखा, “बिल्कुल नहीं दिल्ली पुलिस। यह आत्मरक्षा के अधिकार के तहत आता है।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story