Pyara Hindustan
National

पहलवान साक्षी मालिक और AAP नेता संजय सिंह ने किसानों पर पुलिस की बर्बरता की फैलाई झूठी ख़बर, BJP ने खोली पोल

पहलवान साक्षी मालिक और AAP नेता संजय सिंह ने किसानों पर पुलिस की बर्बरता की फैलाई झूठी ख़बर, BJP ने खोली पोल
X

दिल्ली में जारी जंतर-मंतर के पहलवानों के प्रदर्शन ने अब किसान आंदोलन में भी अपनी उपस्थिति लगानी शुरू कर दी है। इसके लिए ये पहलवान फ़ेक तस्वीरों का सहारा भी ले रहे हैं और इसमें सबसे आगे नाम है पहलवान साक्षी मलिक का। साक्षी मलिक द्वारा फैलाई गई इस फ़ेक न्यूज़ को प्रसारित करने में उनकी मदद की है AAP नेता संजय सिंह और आरजे सायमा ने, जिसके बाद BJP और पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने बड़ा हमला बोलते हुए इस झूठी खबर की पोल खोल दी।

बता दे, साक्षी मलिक ने बुधवार देर शाम कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि किसानों के साथ पुलिस ज़्यादती कर रही है। इन तस्वीरों में सिखों की तरह पगड़ी पहने हुए एक व्यक्ति को देखा जा सकता है। उसकी पीठ पर कुछ घाव भी नज़र आ रहे हैं।

साक्षी मलिक ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “किसानों ने सिर्फ़ अपनी फसलों की एमएसपी माँगी थी, लेकिन क्रूर तंत्र ने उन्हें लाठियाँ और गिरफ़्तारियाँ दीं। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी की गिरफ़्तारी की हम निंदा करते हैं, उनकी जल्द रिहाई हो. आंदोलन में शहीद हुए किसान की खबर ने आँखें नम कर दी हैं।”

जिसके बाद संजय सिंह ने ट्विटर पर लिखा, “ये भारत के अन्नदाता हैं। इनका गुनाह ये है की ये अपने अनाज का सही दाम चाहते है। खट्टर सरकार ने कहा अनाज का दाम माँगोगे तो जान ले लेंगे।”

जानें क्या है वायरल न्यूज़ का सच ?

साक्षी मलिक की आँखें नम तो हुईं लेकिन ग़लत और पुरानी तस्वीरों को देखकर। असल में जो तस्वीरें साक्षी मलिक ने शेयर की हैं वो किसान आंदोलन की नहीं हैं।

ये तस्वीरें साल 2019 की हैं और जिसकी तस्वीरें किसान की बताई जा रही हैं वो असल में एक ऑटो चालक की है। जून 2019 के दिन जब ये घटना हुई तब सिख बुजुर्ग सरबजीत अपने बेटे के साथ ग्रामीण सेवा लेकर मुखर्जी नगर से गुजर रहे थे। उसी समय पुलिसवालों ने सरबजीत को बीच सड़क पर गाड़ी रोकने को लेकर टोका था। जब सरबजीत और पुलिस के बीच बहस हुई तो पुलिस ने ऑटो थाने के सामने खड़ी करवा दी थी। सरबजीत ने इसके विरोध में पुलिसकर्मी से हाथापाई की जिसके पुलिसकर्मी को चोट भी आई।

साक्षी मालिक और संजय सिंह के झूठ की पोल खुली

वही AAP सांसद संजय सिंह को BJP नेता गौरव भाटिया और पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने आईना दिखाने का काम किया है और संजय सिंह व् साक्षी मालिक के द्वारा वायरल किए जा रहे झूठ की पोल खोल कर रख दी है।

BJP नेता गौरव भाटिया ने AAP सांसद संजय सिंह पर हमला बोलते हुए लिखा, "झूठी मक्कार आप, झूठे मक्कार उसके लीडर, सुधर जाओ।"

साथ ही अशोक श्रीवास्तव ने लिखा, "आप के सांसद संजय सिंह एक बार फिर फेक न्यूज़ फैलाते हुए पकड़े गए।"

पहलवान साक्षी मलिक द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही है। हालाँकि, इसका सच ये है कि ये किसान आंदोलन की नहीं बल्कि साल 2019 में सड़क पर पुलिस से भिड़ने वाले एक सिरफिरे की तस्वीर है।

Rani Gupta

Rani Gupta

News Reporter


Next Story