Pyara Hindustan
National

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में बजा गलत राष्ट्रगीत, BJP ने साधा निशाना कहा- पप्पू का नया कॉमेडी सर्कस

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में बजा गलत राष्ट्रगीत, BJP ने साधा निशाना कहा- पप्पू का नया कॉमेडी सर्कस
X

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अक्सर अपने बयानो और वीडियोज के चलते वह बीजेपी और सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ जाते है। महाराष्ट्र से राहुल गाँधी का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसको लेकर वो काफी ट्रोल हो रहे है। इस वीडियो ने कांग्रेस की मुश्किले बढ़ा दी है।

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का महाराष्ट्र पहुंच गई है। इसी बीच महाराष्ट्र से यात्रा का एक वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर बीजेपी नेता राहुल गांधी पर खूब हमला बोल रहे हैं। दरअसल ये वीडियो उस वक्त का है जब यात्रा के दौरान राष्ट्रगान की जगह कोई दूसरा गाना चल गया। अब इस वीडियो को तमाम बीजेपी नेता सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

महाराष्ट्र के बीजेपी नेता नीतेश राणे ने भी इस वीडियो को शेयर किया है। जिसमें राहुल गांधी को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि अब राष्ट्रगीत बजेगा, इसके कुछ ही देर बाद राष्ट्रगीत की जगह कुछ और ही गाना बजना शुरू होता है, जिससे राहुल गांधी भी नाराज दिखते हैं। बीजेपी नेता ने इसे कॉमेडी सर्कस बताया।

बीजेपी नेता अतुल भातखलकर ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो मूर्ख जो राष्ट्रगान नहीं जानता, वह राष्ट्र नायकों को कैसे जान सकता है? सिर के बल पड़ा है, फिर भी इस देश में जोकर हैं जो इसे सिर पर ले लेते हैं।

उनके अलावा तमिलनाडु से बीजेपी नेता अमर प्रसाद रेड्डी ने भी अपने ट्विटर हैंडल से ये वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने राहुल गांधी से सवाल करते हुए पूछा- ये क्या है?

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को गुरुवार 17 नवंबर को 71वां दिन हो चुका है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार सुबह महाराष्ट्र के अकोला जिले से पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' फिर शुरू की। बताया गया है कि वो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत हुई थी।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story