निधि गुप्ता हत्याकांड में योगी सरकार का बड़ा एक्शन, आरोपी सूफियान को एनकाउंटर के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के लखनऊ के निधि गुप्ता हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी सूफियान को लखनऊ पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इनामी आरोपी सूफियान की गिरफ्तारी के दौरान उसके पैर में गोली लगी है। लखनऊ पुलिस की दुबग्गा इलाके में सूफियान के साथ मुठभेड़ हुई। इसी दौरान उसके पैर में गोली लगी, जिससे वो घायल हो गया। आरोपी सूफियान पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। सूफियान पर निधि को छत से फेंकने का आरोप है।
निधि गुप्ता की मौत के बाद से सूफियान की गिरफ्तारी के लिए लगातार लखनऊ पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। लगातार मामले को लेकर जांच की जा रही थी। फोन की आखिरी लोकेशन से उसका पता लगाया गया। लोकेशन दुबग्गा इलाके की थी. पुलिस जैसे ही लोकेशन पर पहुंची सूफियान ने भागने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ में पुलिस ने उसके पैर पर गोली मार दी और उसे गिरफ्तार कर दिया गया।
निधि गुप्ता हत्या का आरोपी सुफियान के एनकाउंटर के समय पैर में लगी गोली। pic.twitter.com/2OXTSlne6T
— Prashant Umrao (@ippatel) November 18, 2022
बता दें कि 19 वर्षीय युवती निधि के प्रेमी सूफियान पर उसे चौथी मंजिल से नीचे फेंकने का आरोप लगा है। प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने निधि को नीचे फेंका था, जिसकी इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में हुई मौत। इस मामले में लव जिहाद एंगल भी सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सूफियान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज कर आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। यह घटना दुबग्गा थाना क्षेत्र के बसंत कुंज योजना सेक्टर एच की है।
15 नवंबर को हत्या का मुकदमा दर्ज़ किया। मामले में आरोपी सूफियान फरार था। आज एक मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ़्तार किया गया। मुठभेड़ के बाद आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। एक अवैध तंमचा बरामद किया है। जल्द इसको फास्ट ट्रैक कोर्ट ले जाएंगे: चिरंजीवी नाथ सिंह, ADCP पश्चिम, लखनऊ https://t.co/xLpUXbz5J0 pic.twitter.com/Kmre9LDiAL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 18, 2022
Shipra Saini
News Anchor