Pyara Hindustan
National

योगी सरकार में अखिलेश यादव की इनकम पर लगा ब्रेक, हलफनामे में मास्टर्स डिग्री का जिक्र नही

योगी सरकार में अखिलेश यादव की इनकम पर लगा ब्रेक, हलफनामे में  मास्टर्स डिग्री का जिक्र नही
X

यूपी के सियासी घमासान में अखिलेश यादव - सीएम योगी आमने सामने है। चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करहल सीट से नामंकन दाखिल कर दिया है। लेकिन इसी के साथ अखिलेश यादव सवालो के घेरे में आ गए है। अखिलेश की ओर से जो नामंकन दाखिल किया गया उसमें जो ब्योरा पेश किया गया है वो चौंकाने वाला है। योगी सरकार में अखिलेश यादव का 'बजट' बिगड़ा है। यानि उनकी इनकम पर ब्रेक लगा है। तो वही अखिलेश की ऑस्ट्रेलिया में पढाई पर भी सवाल उठ रहे है।

करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव ने नामंकन दाखिल किया जिसमें जानकारी दी गई कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में उनकी कमाई में मामूली वृद्धि हुई है। अखिलेश यादव जब यूपी के सीएम थे, तब उनकी संपत्ति करीब 4 गुना रफ्तार से बढ़ी थी। लेकिन ये रफ्तार योगी सरकार के सत्ता में आने के साथ तेजी से कम हुई है। इन पाँच सालों में अखिलेश यादव के धन अर्जन की रफ्तार पर ब्रेक सा लग गया है।



योगी सरकार के तीन साल में उनकी संपत्ति सबसे कम बढ़ी। केवल 10% संपत्ति बढ़ने का औसत सामने आया है। अखिलेश साल 2000 में कन्नौज लोकसभा सीट पर उपचुनाव लड़कर जीते थे। उस समय दाखिल हलफनामे के अनुसार उनके पास 2 करोड़ 31 लाख की संपत्ति थी। लेकिन साल २०२२ में करहल नामांकन के दौरान हलफनामे में अखिलेश ने अपनी संपत्ति करीब 40.4 करोड़ बताई है। चल संपत्ति साल 2022 में बढ़कर 8 करोड़ हो गई है। साल 2019 में लोकसभा चुनाव के लिए दाखिल किए गए हलफनामे में बताई गई संपत्ति के मुकाबले अखिलेश यादव की संपत्ति में 3 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है। वहीं, डिंपल यादव की भी चल संपत्ति में 1 करोड़ का इजाफा हुआ है।

वहीं अखिलेश यादव की मास्टर्स डिग्री पर भी बवाल शुरु हो गया है। दरअसल सपा नेता के बारे में यह भी कहा जाता है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। लेकिन नामंकन में अखिलेश यादव ने कही भी मास्टर्स डिग्री का जिक्र नही किया है। हलफनामे में अखिलेश यादव ने जानकारी दी है कि हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई मिलिटरी स्कूल धौलपुर से की है।1987-88 में हाई स्कलू और 1989-90 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। अखिलेश यादव ने मैसूर विश्वविद्यालय से पर्यावरण इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है।

हालाकि मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे अमर सिंह ने सुनीता एरॉन से बातचीत में कहा था कि, 'जहां तक मुझे मालूम है अखिलेश ने अपनी मास्टर्स की डिग्री कभी पूरी ही नहीं की।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story