Pyara Hindustan
Public Opinion

नोएडा के श्रीकांत त्यागी मामले में देश भर के त्यागी ब्राह्मण हुए एकजुट बड़े आंदोलन की तैयारी

Shrikant Tyagi Mahapanchayat

नोएडा के श्रीकांत त्यागी मामले में देश भर के त्यागी ब्राह्मण हुए एकजुट बड़े आंदोलन की तैयारी
X

नोएडा की एक पॉश सोसाइटी में महिला के साथ हुए गालीगलौज के मामले में पूर्व भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी नाम का एक शख्स अचानक से सुर्खियों में आ गया।

महिला के साथ अभद्रता से जुड़ा हुआ वीडियो वायरल होने के बाद से यह मामला गरमा गया। चाहे वर्चुअल दुनिया हो या फिर वास्तविक दुनिया, एक सुर से श्रीकांत त्यागी के खिलाफ ऐक्शन की मांग होने लगी। श्रीकांत त्यागी के संबंध भाजपा के साथ होनें की बातें सामने आई लेकिन भाजपा ने उससे किनारा कर लिया गया।

नोएडा के भाजपा के सांसद महेश शर्मा ने सोसाईटी के दो पड़ोसियों के झगडे में बीच में आकर उसे मीडिया में हाई लाईट कर दिया I सांसद महेश शर्मा ने भाजपा के पूर्व नेता श्रीकांत त्यागी के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात सीधे यूपी के मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी से कर डाली I

सांसद के दबाव में यूपी पुलिस एक्शन में आई और श्रीकांत त्यागी पर 25000 का ईनाम घोषित कर ,उसपर गुंडा एक्ट में कार्यवाही की घोषणा कर दी I

श्रीकांत की पत्नी समेत कई महिलाओं को पुलिस ने थाने में 3 दिनों तक बिठाकर रखा ,जिससे पूरे त्यागी ब्राह्मण समाज में आक्रोश फैल गया और त्यागी ब्राह्मण समाज ने भाजपा के विरुद्ध आंदोलन छेड दिया I

पूरे देश के कई राज्यों के त्यागी ,ब्राह्मण भाजपा विरोधी अभियान में जुड गए और बायकाट भाजपा अभियान चला दिया Iत्यागी-ब्राहमणों के भाजपा विरोधी अभियान 10-12 दिनों के भीतर ही गेम चेंज नजर आ रहा है। हाल यह है कि जो सांसद महेश शर्मा सख्त रवैये के बाद हीरो बने नजर आ रहे थे, वही अब पूरी तरह से बैकफुट पर हैं।

लगातार सफाई दिए जा रहे हैं। राष्ट्रीय लोकदल के नेता खुलकर त्यागी फैमिली के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, स्थानीय स्तर पर गुर्जर, राजपूत, त्यागी और किसानों के कुछ संगठन भी श्रीकांत के पक्ष में हैं।

नोएडा सेक्टर 93 बी की ओमैक्स ग्रैंड सोसायटी में श्रीकांत त्यागी ने महिला के साथ गाली-गलौच की थी। इसका वीडियो वायरल हुआ तो सांसद डॉ. महेश शर्मा की पहल पर पुलिस ने ऐक्शन लिया। बुलडोजर से त्यागी के फ्लैट के अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया।

गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर तक त्यागी बिरादरी के लोगों ने श्रीकांत के पक्ष में सभाएं की और रैली भी निकाली। अब श्रीकांत त्यागी के पक्ष में राष्ट्रीय लोक दल खुलकर खड़ा हो गया है। पार्टी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं। भाजपा और स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा पर त्यागी समाज का अपमान करने का आरोप लगाया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक दल के नेता त्रिलोक त्यागी बुधवार को नोएडा के ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी पहुंचे,वहां उन्होंने श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी और उनके बच्चों से मुलाकात की।इस मुलाकात से पहले ही उन्होंने श्रीकांत त्यागी के मामले में पुलिस, प्रशासन और सरकार पर हमला बोला था। पत्नी ने भी कहा कि सांसद के इशारे पर परेशान किया जा रहा है।

किसान नेता ने महेश शर्मा को दी चेतावनी

इससे पहले मुजफ्फरनगर जिले के कुतुबपुर गांव के निवासी किसान नेता मांगेराम त्यागी के साथ सांसद महेश शर्मा की बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया। ऑडियो में किसान नेता श्रीकांत त्यागी से गैंगस्टर हटवाने और दूसरे युवकों को जेल से छुड़ाने की बात कह रहे। जैसे ही गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय से बलवा के आरोपी 6 युवकों को जमानत मिली, सांसद डॉ. महेश शर्मा ने तुरंत फोन करके यह जानकारी मांगेराम त्यागी को दी। ऑडियो में मांगेराम त्यागी चेतावनी देने के अंदाज में बात करते सुनाई पड़ते हैं। वह सड़कों पर प्रदर्शन करने, भाजपा का इलाज करने के साथ ही सांसद से यह भी कहते हैं कि यह मामला उनके गले की फांस बन जाएगा, नहीं तो सारी धाराएं खत्म कराओ।

हमने इस संबंध में त्यागी ब्राह्मण वैलफेयर सोसाईटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राजनैतिक विश्लेषक पवन त्यागी (खजूरी,मेरठ ) से जानना चाहा कि वेस्ट यूपी में क्यों अहम हैं त्यागी?https://twitter.com/drpawantyagi07/status/1560312853768204288?s=21&t=OqSO1DH9IiKRiLcObdQv8g

पवन त्यागी के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में त्यागी मजबूत और दबंग जाति के तौर पर मानि जाती है। गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा जिलों में त्यागी समाज अच्छी खासी तादात में मौजूद है। कई लोकसभा और विधानसभा सीटों पर हार जीत का फैसला त्यागी समाज तय करता है I

अधिकांश त्यागी समाज हमेशा भाजपा का ही कोर वोटर रहा है I राष्ट्रीय लोकदल इन इलाकों में ही खासी सक्रिय है। ऐसे में वह त्यागी बिरादरी पर फोकस करते हुए बीजेपी को निशाने पर ले लिया। पश्चिम यूपी ही नहीं, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, पूर्वांचल, बिहार, एमपी में भी त्यागी समाज से संबंद्धित जातियां सक्रिय रूप से मौजूद हैं।

त्यागी समाज का सियासी प्रतिनिधित्व

फिलहाल मेरठ अश्वनी त्यागी एमएलसी, गाजियाबाद के मुरादनगर से विधायक अजीत पाल त्यागी, गाजियाबाद में जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी पद पर हैं। इसके अलावा पहले शांति त्यागी पूर्व सांसद, केसी त्यागी पूर्व सांसद, राजपाल त्यागी पूर्व विधायक पूर्व मंत्री, ओमप्रकाश त्यागी पूर्व एमएलसी, राजकुमार त्यागी पूर्व एमएलसी, सतवीर त्यागी पूर्व विधायक किठौर मेरठ, प्रकाशवीर शास्त्री पूर्व सांसद बिजनौर, महावीर त्यागी पूर्व सांसद और मंत्री, सामेंद्र त्यागी पूर्व विधायक मुरादाबाद, राकेश त्यागी स्याना बुलंदशहर, बालेश्वर त्यागी पूर्व मंत्री गाजियाबाद, राजपाल त्यागी निवाड़ी पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री, ईश्वर दयाल त्यागी पूर्व एमएलसी गाजियाबाद आदि रह चुके हैं।

पश्चिमी यूपी में त्यागी अभी भाजपा के समर्थन में मानी जाती है किंतु पिछले काफी समय से किसी त्यागी को भाजपा में मंत्री नही बनाया गया ,जिसकी मांग भी समाज उठाता रहा है ीश्रीकांत त्यागी प्रकरण में भाजपा के किसी त्याग नेता के साथ न आने से त्यागी समाज अपने नेताओं और भाजपा सरकार से काफी नाराज है ,गांव गांव में बायकाट भाजपा अभियान चलाया जा रहा है ,ऐसे में कोई भी सियासी दल सीधा हमला करके वोटबैंक का नुकसान नहीं करना चाहता है। इसका अंदाजा इसी से लगता है कि बीजेपी की तरफ से केवल श्रीकांत त्यागी के दल से नहीं जुड़े होने की सूचना आई। महेश शर्मा इकलौते सीनियर नेता रहे, जिन्होंने सख्ती दिखाई लेकिन अभी वह भी बैकफुट पर हैं। बाकी किसी भी प्रमुख नेता की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

सांसद महेश शर्मा 7 अगस्त को नोएडा के ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में बवाल के बाद लोगों के आक्रोश को देखते हुए पहुंचे थे। उन्होंने अपर गृह सचिव को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद डीएम और पुलिस कमिश्नर घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय विधायक पंकज सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। श्रीकांत की गिरफ्तारी के बाद से सांसद के खिलाफ एक माहौल बनाने की कोशिश हो रही है। अब उन्होंने पत्र लिखकर इसका जवाब दिया है। इस मामले में महेश शर्मा ने जनता के नाम ओपन लेटर जारी कर साफ किया है कि त्यागी समाज हमेशा हमारा समर्थक रहा है और इस मामले में एक अपराधी को बचाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने इसके लिए एक स्थानीय राजनेता और अधिकारी के संरक्षण में चल रहे लोकल यूट्यूब चैनल को जिम्मेदार ठहराया है।

जातियों और संगठनों का समर्थन

अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा, राजपूत उत्थान सभा, भारतीय किसान यूनियन (भानू) की तरफ से पत्र लिखकर सांसद महेश शर्मा के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। श्रीकांत त्यागी प्रकरण में संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा ने बताया कि 21 अगस्त को त्यागी समाज नोएडा में आंदोलन करेगा। आंदोलन में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड सहित देश के कई हिस्से से त्यागी समाज के लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है।

पवन त्यागी के बताया कि श्रीकांत त्यागी के परिवार की महिलाओं को पुलिस उठाकर थाने ले गई ,वहां उनके साथ पुलिस ने अभद्र व्यवहार किया गया ,ऐसा श्रीकांत की पत्नी और मामी ने बयान दिया है I पुलिस थानें में उन्हें रात में भी रखा गया जोकि कानून का उलंघन है और त्यागी परिवार की स्त्रियों का घोर अपमान है Iश्रीकांत के 2 बच्चे घर में भूखे प्यासे रोते रहे उन्हें किसी ने भोजन तक नहीं दिया और फ्लैट का लाईट काट दी ,ये बच्चों का उत्पीडन हुआ I

इन्हीं सब बातों का पता जब समाज के लोगों को चला तो पूरे देश के त्यागियों और ब्राहमणों में यह संदेश गया कि भाजपा त्यागी -ब्राह्मण विरोधी पार्टी है इसी लिए योगी जी सारे मामले पर मौंन हैं l

पवन त्यागी के अनुसार अब इस मामले को लेकर कई राज्यों के त्यागी ,भुमिहार ,ब्राह्मणों ने बायकाट भाजपा अभियान चलाया हुआ है ,जिसमें अब राष्ट्रीय लोकदल ,सपा और भारतीय किसान यूनियन भी जुड गई है l मामले में यदि योगी जी ने स्वयं संज्ञान नही लिया तो त्यागी ब्राह्मण वोट भाजपा के हाथों से खिसक सकता है l

Next Story