Pyara Hindustan
Public Opinion

श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या में भक्तों की सेवा में जुटे विश्व मानव रुहानी केन्द्र संस्था ने रचा इतिहास

श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या में भक्तों की सेवा में जुटे विश्व मानव रुहानी केन्द्र संस्था ने रचा इतिहास
X

उत्तर प्रदेश स्थित श्री राम जन्म भूमि अयोध्या में भगवान श्रीराम जी के दर्शन के लिए देश विदेश से लाखों भक्त प्रतिदिन अयोध्या पहुंच रहें हैं i

एक अनुमान के अनुसार राम मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले भक्तो की संख्या 2 से ढाई लाख के बीच होती है ।यूपी शासन द्वारा भक्तों के ठहरने की व्यवस्था सरयू नदी किनारे विशाल टैंट सिटि में की गई है

भक्तों के भोजन और स्वास्थ्य की निःशुल्क सेवा के लिए इस टैंट सिटी में देश की जानी मानी सामाजिक संस्था विश्व मानव रुहानी केन्द्र द्वारा निःशुल्क भोजन व चिकित्सा की व्यवस्था की गई है

एक अनुमान के अनुसार विश्व मानव रुहानी केन्द्र द्वारा प्रतिदिन लगभग 6 हजार भक्तों को निःशुल्क भोजन व चिकित्सा सुविधा उलब्ध कराई जा रही है जो अपने आप में एक रिकार्ड हैhttps://x.com/drpawantyagi07/status/1758809017084719127?s=46

खास बात यह है कि भोजन बनाने उसे वितरित करने के लिए संस्था के सदस्य दिन रात कार्यरत हैं और इसके लिए जो धन व्यय हो रहा है , वह पूरा का पूरा संस्था की ओर से किया जा रहा है चाहे वो भोजन हो या चिकित्सा सुविधा i

विश्व मानव रुहानी केन्द्र देश की प्रसिद्ध चेरिटेबल संस्था है जोकि सन 2005 से देश में सेवा के कार्य करती आ रही है i

संस्था द्वारा कई प्राकृतिक आपदाओं व संकट के समय में देश के अलग अलग हिस्सों में अनेक सेवा के कार्य किये जाते रहें हैं

उत्तराखंड में बाढ़ के समय अमरनाथ यात्रा के दौरान अमरनाथ यात्रियों की मदद के लिए भी संस्था की ओर से दुर्गम पहाड़ी पर भी चिकित्सा शिविर लगाया गया था i

संस्था के सदस्यों द्वारा कानपुर के निकट ट्रेन दुर्घटना के समय भी यात्रियों व बचाव व राहत कार्य कर रहे दलों की तात्कालिक मदद की थी ।

विश्व मानव रुहानी केन्द्र गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए पाठय सामग्री , गरीबों के लिए सर्दियों में कंबल व गर्म कपड़े , कांवड शिविर बड़े पैमाने पर आयोजित करता आया है किंतु अयोध्या में जितनी विशाल संख्या में सेवा कार्य चल रहा है उसने अयोध्या में रिकार्ड कायम कर लिया है ।

विश्व मानव रुहानी केन्द्र द्वारा अयोध्या में अबतक लगभग 1 लाख लोगों को निःशुल्क भोजन व चिकित्स उपब्ध कराई है , जोकि अयोध्या में अबतक का एक रिकार्ड है i

स्थानीय प्रशासन के अनुसार विश्व मानव रुहानी केन्द्र का सेवा शिविर अयोध्या में आने वाले भक्तों की पहली पसंद बन रहा है क्योंकि यहां हाथ से बनी रोटियां , शुद्ध व सात्विक भोजन और शुद्ध वातावरण मिल रहा है i

विश्व मानव रुहानी केन्द्र के सेवा कैम्प के विषय में बताते हुए गाजियाबाद के एक पत्रकार ने बताया कि यहां पंडाल में संस्था के सदस्यों के गुरु जी संत बलजीत सिंह जी का जो चित्र लगा है उसे देखकर कुछ अलग ही अनुभूति होती है व पहली बार ऐसे संत देखें हैं जो अपना प्रचार नहीं कराते , बड़े बड़े सेवा कार्य कराते हैं i

विश्व मानव रुहानी केन्द्र संस्था का मुख्याल गांव नवानगर , पंचकूला हरियाणा में हैं , जिससे देश व विदेश के लाखों लोग जुडे हैं और सामाजिक व आध्यात्मिक लाभ ले रहें हैं

Next Story