Pyara Hindustan
Public Opinion

भाजपा संघ मिलकर तैयार करेंगे कई योगी आदित्यनाय जैसे नेता ?

भाजपा संघ मिलकर तैयार करेंगे  कई  योगी आदित्यनाय जैसे नेता ?
X

देश के 29 राज्यों की जनता को 29 योगी आदित्यनाथ जैसे मुख्य मंत्री चाहिये।

कुएं में रहने वाले लोग कभी इस पर विचार किए कि कमर के नीचे 150 रुपए की जींस पहनकर लड़के इतना बड़ा अपराध कैसे कर देते थे?

कैसे किसी की हत्या, तो किसी लड़की के ऊपर तेजाब फेंक देते थे।

आज कैसे ये उत्तरप्रदेश में बिल में घुस गये हैं।

हर शहर, मोहल्ले में इनको मुख्तार, अतीक अहमद, हाजी इकबाल जैसों का सरंक्षण प्राप्त था। ये जानते थे कि भाईजान का फोन आ जायेगा।

ये भाई लोग मामूली लोग न थे। यह समानांतर सत्ताएं थीं।

मुख्तार अंसारी जब पंजाब में बंद था, पंजाब की कांग्रेसी सरकार उसको बचाने के लिये जिस वकील को लगाया था, उसकी एक सुनवाई पर 10 लाख फीस थी। 50 लाख पहले ही पेमेंट कर दिये गये थे।

अतीक अहमद, जब मुलायम सिंह पहली बार मुख्यमंत्री बने थे, 60 घोड़ो से उनके शपथ ग्रहण समारोह में गया था।

सहारनपुर का हाजी इकबाल 400 बीघा जमीन कब्जा कर लिया था। उस पर मेडिकल कालेज हॉस्पिटल बना दिया।

कोई पूछने वाला न था।

ऐसे लोगों को छूने का अर्थ है कि अपना ही जीवन दांव पर लगाना, भले ही वह मुख्यमंत्री ही क्यो ना हो।

यह सभी संगठित अपराधी हैं, जिनकी ताकत मैक्सिको, कोलंबिया के ड्रग डीलरों से अधिक है।

कोई अदालत, व्यवस्था इनका गला नहीं पकड़ सकती थी।

इनको पता था कि कभी जेल भी जाना पड़ सकता है। लेकिन जेल तो इनके लिये ऑफिस था। इनका आर्थिक साम्राज्य तब भी कायम रहता था।

धन है, तो कौन नहीं बिकता।

वह कौन सा मंत्री या अधिकारी है, जिसके सामने 10 करोड़ का बैग रख दिया जाय तो हिल न जायेगा।

वह मुख्यमंत्री योगी ही थे। जिन्होंने इस संगठित अपराध को चूर चूर कर दिया।

उन्होंने बहुत बुद्धिमत्ता के साथ यह काम किया है। जेल जाने वालों के आर्थिक साम्रज्य को तहस नहस कर दिया।

कमर के नीचे जींस वाले जो नहीं सुधरे, वह या तो मारे गये या फिर लंगड़े हो गये।

लगता इस देश में कानून नहीं है, 350 लोगों का इनकाउंटर कर दिया, यही प्रश्न लेकर लोग सुप्रीम कोर्ट गये। उत्तरप्रदेश सरकार ने सभी के अपराधिक रिकार्ड कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया। सभी भगोड़े थे या इनामी बदमाश थे।

33 राज्यों वाले भारत देश में अपराध के मामले में उत्तरप्रदेश हमेशा नम्बर एक रहता था। आज उसका स्थान 26वाँ है। यह चमत्कार ही है।

फिर भी कुछ लोग संतुष्ट नहीं है। अब उनके लिये इंद्र ही बज्र लेकर आएं तभी ठीक रहेगा।

कल ट्विटर पर योगी जी के समर्थन औऱ National Crime Records Bureau (NCRB) पर उत्तरप्रदेश में एक भी दंगा न दिखाये जाने से लोग दुखी है।

उन लोगों को चाहिये, सैफई वाली गुंडई।

लेकिन उसके दिन अब लद चुके हैं।

योगी जी की कार्यशैली देखकर देश की जनता बोल रही है कि 29 राज्यों की जनता को 29 योगी चाहिये।

Next Story