Pyara Hindustan
State

गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत, कांग्रेस का हुआ बुरा हाल

गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत, कांग्रेस का हुआ बुरा हाल
X

गुवाहाटी नगर निगम चुनाव के लिए रविवार को मतगणना शुरू हो गई। मतगणना जारी होने के साथ ही सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। गुवाहाटी नगर निगम के 60 वार्डों में से 57 वार्डों में मतदान 22 अप्रैल को हुआ था, बाकी के तीन पर भारतीय जनता पार्टी ने निर्विरोध जीत हासिल की थी। गुवाहाटी नगर निगम के चुनाव में 52.80 प्रतिशत मतदान हुआ।

वही ताजा गुवाहाटी नगर चुनाव रुझान की बात करे तो

बीजेपी+ : 58

असम जातीय परिषद : 1

आप : 1

कांग्रेस: 0

यानी ये कहना गलत नहीं होगा की विपक्ष के दोनों विजेता मुस्लिम हैं। और गुवाहाटी में मुसलमानों ने भी कांग्रेस को धोखा दिया है.

बता दे, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भाजपा के चुनाव अभियान का नेतृत्व किया और शहर भर में कई रैलियों को संबोधित किया, जबकि असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने राज्य के मुख्य विपक्षी दल का नेतृत्व किया।

कांग्रेस ने सबसे अधिक 54 वार्डों में चुनाव लड़ा था, उसके बाद सत्तारूढ़ भाजपा ने 50, आम आदमी पार्टी (आप) ने 39 और असम जातीय परिषद ने 25 पर चुनाव लड़ा था। बीजेपी की सहयोगी पार्टी असम गण परिषद ने बीजेपी के साथ सीट बंटवारे की व्यवस्था के तहत सात वार्डों से चुनाव लड़ा था।

दिल्ली और पंजाब में एंट्री के बाद अब अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के विस्तार में जुट गए हैं। नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में पार्टी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए इस बार गुवाहाटी नगर निगम चुनाव लड़ा था। पार्टी को उम्मीद है कि उन्हें यहां अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आप के नेताओं ने कहा कि गुजरात नगर निगम चुनाव में जिस तरह आप का प्रदर्शन रहा उससे बेहतर रिजल्ट की उम्मीद गुजावाही में लगा रहे हैं।

गुजरात में पिछले साल हुए निकाय चुनाव में जिले की 130 सीटों में से बीजेपी ने 93 और आप ने 27 सीटें जीती थीं। रिजल्ट आने के बाद कांग्रेस को काफी पीछे छोड़ते हुए आप दूसरे नंबर की सबसे बड़ी पार्टी बन गई।

Rani Gupta

Rani Gupta

News Reporter


Next Story