Pyara Hindustan
National

विश्व मानव रुहानी केंद्र ने कांवडियों की सेवा के लिए कई राज्यों में लगाए सेवा शिविर

Vishwa Manav Spiritual Center organizes service camps in many states for the service of Kanwaris

शिव भक्त कांवडियों की सेवा के लिए दुनियां का जाना माना अध्यात्मिक संगठन ,विश्व मानव रुहानी केन्द्र ने कई राज्यों में कांवड सेवा शिविर लगाए हैं . इन शिविरों में शिव भक्तों को फ्री चिकित्सा,फ्री भोजन,फ्री ठहरने की व्यवस्था व मोबाईल फोन चार्जिंग की व्यवस्था की गई है . साथ ही इन शिविरों की खास बात ये हैं कि यहां महिलाओं व पुरुषों के विश्राम ,स्नान ,शौचालयों की व्यवस्था अलग अलग है और भोजन बनाने के लिए संस्था की महिलाएं व पुरुष खुद अपना योगदान दे रहें हैं . कावंडियों का कहना है कि हाथ से बनी रोटियाँ केवल विश्व मानव रुहानी केन्द्र द्वारा संचालित शिविरों में ही मिलती है अन्य जगह नहीं .

बता दें कि विश्व मानव रुहानी केंद्र के पूरे देश में लगभग 45 लाख से अधिक अनुयायी हैं और भारत के अलावा भी कई देशों में इनकी शाखाएं है .

विश्व मानव रुहानी केंद्र आध्यात्मिक ज्ञान के अतिरिक्त बड़े पैमाने पर चैरिटी के काम भी करता है | संस्था द्वारा लाखों रुपये प्रतिवर्ष देशसेवा व समाज सेवा के काम में खर्च किये जाते हैं .प्राकृतिक आपदा ,दुर्घटना के समय भी विश्व मानव रुहानी केंद्र की चैरिटी टीम सेवा में सबसे आगे दिखाई देती है | संस्था के संरक्षक परमसंत बलजीत सिंह जी के संरक्षण में यह संस्था बड़ी तेजी के साथ आगे बढ़ रही है l संस्था द्वारा की जा रही चैरिटी के लिए संस्था के सदस्य दान में खुद की इच्छा से जो धन देते हैं उसमें जितनी पारदर्शिता रखी जाती है वह अन्य कहीं भी आमतौर पर देखने को नहीं मिलती l अनुयायियों से प्राप्त धन का अधिकांश हिस्सा देश और समाज सेवा में खर्च किया जाता है I नर सेवा ,नारायण सेवा के विचारों वाली विश्व मानव रुहानी केंद्र ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवभक्तों की सेवा के लिए उत्तराखंड ,हरियाणा ,पंजाब,उत्तर-प्रदेश,दिल्ली में कई स्थानों पर अपने कांवड सेवा शिविर लगाए गए हैं ,जिसके द्वारा हजारों कांवडियों की सेवा की गई है |

Next Story