अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने की मोदी सरकार की तारीफ़, दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण दल है BJP

अमेरिका के वॉल स्ट्रीट जर्नल ने की तारीफों के पूल बांधते हुए इसे दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण पार्टी बताया है। अपने एक लेख में उसने कहा कि बीजेपी दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण विदेशी राजनीतिक पार्टी है। वाल्टर रसेल मीड ने लिखा कि इसे किसी भी तरह के कम नहीं आंका का सकता है। जर्नल में कहा गया कि 2014 और 2019 में लगातार जीत के बाद बीजेपी भी 2024 में फिर से जीत की ओर बढ़ रही है। भारत एक प्रमुख आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है।
इस जर्नल में कहा गया कि आने वाले समय में बीजेपी भारत में तेजी से अपना दबदबा बनाएगी। इसकी मदद के बिना चीन की बढ़ती ताकत को रोकने में अमेरिकी प्रयास विफल हो जाएंगे। लेखक मीड का मानना है कि बीजेपी को कम समझा जाता है क्योंकि यह अधिकांश गैर- भारतीयों के लिए अपरिचित नजर आती है।
वही चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की तरह बीजेपी एक अरब से अधिक लोगों के साथ एक वैश्विक महाशक्ति बनने के लिए एक देश का नेतृत्व करने की उम्मीद करती हैं। इसमें कहा गया है कि बहुत से लोग RSS की ताकत से डरते हैं। RSS एक राष्ट्रव्यापी हिंदू राष्ट्रवादी संगठन है और इसका BJP नेतृत्व से घनिष्ठ संबंध है।
लेख में कहा गया कि भारत के पूर्वोत्तर में ईसाई बहुल राज्यों में भी बीजेपी को हाल ही में बड़ी सफलता मिली है। इसमें कहा गया कि 200 मिलियन की आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार को शिया मुसलमानों का मजबूत समर्थन प्राप्त है।
BJP is world's most important party: Wall Street Journal
— ANI Digital (@ani_digital) March 21, 2023
Read @ANI Story | https://t.co/6RIn2Rnbso#BJP #WallStreetJournalReport #ImportantParty pic.twitter.com/98soyymzgK