गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को शेर-ए-पूर्वांचल बताने वाला कांस्टेबल फैयाज खान सस्पेंड

Update: 2024-04-18 08:27 GMT

उत्तर प्रदेश का खुंखार माफिया और गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो चुकी है। लेकिन इसके बावजूद कई राजनीतिक दल से लेकर आम जनता उसके समर्थन में कसीदें पढ़ रही है। अब मुख्तार अंसारी का समर्थन करना कांस्टेबल फैयाज खान को काफी मंहगा पड़ गया। उसे सस्पेंड कर दिया गया है।

दरअसल मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। इसके तीन दिन बाद यानि 31 मार्च को कांस्टेबल फैयाज खान ने दो स्टेटस लगाये थे। जिसमें मुख्तार अंसारी को शेर बताया गया था। स्टेटस में लिखा था .. अलविदा शेर-ए-पूर्वांचल। दूसरा स्टेट्स काफी आपत्तिजनक था। सोशल मीडिया पर इसके स्क्रीन शॉट वायरल हो गए थे।

जिसके बाद कांस्टेबल फैयाज खान के खिलाफ जांच शुरु की गई। अब लखनऊ पुलिस ने चुनाव आयोग की परमिशन के बाद कांस्टेबल फैयाज खान को सस्पेंड कर दिया गया।

Tags:    

Similar News