दुनिया के सामने पाक चेहरा बेनकाब! अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- पाकिस्तान दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक

Update: 2022-10-15 06:38 GMT

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दुनिया के सामने पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब किया है। बाइडेन ने पाकिस्तान को दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक कहा। बाइडेन ने यह टिप्पणी परमाणु हथियारों के भंडारण को लेकर कही। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में सेना और सरकार के बीच तालमेल नहीं है। इसलिए दुनिया के लिए यह बड़ा खतरा हो सकता है।

डोमेक्रेटिक कांफ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पाकिस्तान को लताड़ा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है। वो इसलिए क्योंकि वह परमाणु हथियारों का भंडारण कर रहा है। वहां सेना और सरकार के बीच तालमेल नहीं है।

एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पाकिस्तान के खिलाफ बयान दे रहे हैं। दूसरी तरफ हथियारों की सप्लाई लगातार जारी रखे हुए है। सैन्य मदद के अलावा अमेरिका पाकिस्तान को आर्थिक मदद और आईएमएफ में बैकडोर से मदद कर रहा है।

इस बयान से इतर अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन को 725 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त सैन्य सहायता देने की घोषणा की। इस मदद से रूस का बयान अभी तक नहीं आया है। बता दें कि यूक्रेन संकट के बीच रूस पश्चिमी देशों समेत अमेरिका को परमाणु हमले की चेतावनी दे चुका है। साथ ही नाटो देशों की तरफ कई न्यूक्लियर हथियारों की तैनाती कर दी है।

जयशंकर ने अमेरिका के दोहरे रवैये की खोली दी थी पोल

बता दे, वही विश्‍लेषकों का कहना है कि बाइडन प्रशासन ने भारत को संदेश देने के लिए ही एफ-16 फाइटर जेट के ताजा पैकेज को मंजूरी दी है। अमेरिका लगातार भारत पर दबाव डाल रहा है कि वह रूस के साथ अपने सैन्‍य और आर्थिक रिश्‍ते को तोड़ ले लेकिन भारत इसे खारिज कर रहा है। कई पश्चिमी विश्‍लेषकों का कहना है कि अमेरिका अब भारत को संदेश देने के लिए पाकिस्‍तान के साथ अपने रिश्‍ते को फिर से मजबूत कर रहा है। भारत भी अमेरिका की इस चाल को समझ गया है और विदेश मंत्री जयशंकर ने पिछले दिनों अमेरिका में जमकर बाइडन प्रशासन को सुनाया था और कहा था कि वह मूर्ख बना रहा है। भारत के इस बयान के बाद अमेरिका तिलमिला गया था। अमेरिका के दबाव के बाद भी भारत रूस से एस-400 सिस्‍टम खरीद रहा है।

Tags:    

Similar News