जब शाहरुख के प्यार में पड़ गई थीं प्रियंका, गौरी खान ने ऐसे किया दूर।

जब शाहरुख के प्यार में पड़ गई थीं प्रियंका, गौरी खान ने ऐसे किया दूर।

Update: 2021-07-18 08:52 GMT

बॉलीवुड में देसी गर्ल से अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा जोनस हिंदी फिल्म जगत को लगभग अलविदा कह चुकी हैं। साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। शुरुआती दिनों में बाकी एक्ट्रेसेस की तरह ही प्रियंका ने भी इंडस्ट्री में खूब स्ट्रगल किया और फिर अपनी बेहतरीन अदाकारी से खुद को बॉलीवुड के चमकते सितारों की लिस्ट में शामिल कर लिया। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के हर बड़े एक्टर के साथ काम किया है। वहीं आज की तारीख में उनका नाम दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में शुमार है।




आपको बता दें कि देसी गर्ल बेहद लग्जीरियस लाइफ जीती हैं। वहीं अगर बात करें प्रियंका की संपत्ति की तो आज वह करीब 225 करोड़ की मालकिन हैं। साथ बता दें कि एक महीने में प्रियंका चोपड़ा लगभग डेढ़ करोड़ रुपय कमा वेती हैं। वहीं सालभर में ये आमदनी करीब 18 करोड़ से ऊपर होती है। प्रियंका का मुंबई के जुहू में 100 करोड़ का आलीशान घर है और अमेरिका में भी उनका एक शादार बंगला है।




 आज भले ही प्रियंका चोपड़ा अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुशहाल जीवन बिता रही हैं लेकिन शादी से पहले उनका नाम बॉलीलुड के तमाम बड़े एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है। उनमे से कई नाम ऐसे भी हैं जिनको सुन आप चौक जाएंगे। तो आइए आपको भी बताते हैं प्रियंका और उनके अफेयर्स के बारे में।

फिल्म वाट्स योर राशि में साथ काम कर चुके प्रियंका और हरमन बावेजा के किस्से काफी मशहूर रहे हैं। फिल्म के दौरान ही दोनो में नजदीकियां बढ़ी जिसके बाद ये दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। लेकिन इनका रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिक पाया और साथ रहने के कुछ ही समय बाद दोनो अलग हो गए।



हरमन के बाद बाद देसी गर्ल का नाम मशहूर एक्टर शाहिद कपूर के साथ भी जुड़ा। इनके अफेयर्स की चर्चा हर तरफ की जा रही थी। हालांकि इन दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर हामी नहीं भरी और कुछ ही वक्त में इनका रिश्ता भी खत्म हो गया।



प्रियंका चोपड़ा के साथ बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार का नाम तो जगजाहिर था। उस दौरान अक्षय कुमार और प्रियंका कई फिल्मों में साथ काम कर रहे थे। उसी वक्त अक्षय प्रियंका के प्यार में पड़ गए। इन दोनों की कैमिस्ट्री ऑन स्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफ स्क्रीन भी चर्चाओं में रहने लगी। वहीं अक्षय और प्रियंका की बढ़ती नजदीकियों का अक्षय की पत्नि ट्विंकल खन्ना पर काफी असर पड़ रहा था। बात यहां तक पहुंच गई कि ट्विंकल ने अक्षय को प्रियंका के साथ काम करने से मना कर दिया। जिसके चलते इन दोनों में दूरिया बढ़ने लगी।




प्रियंका के साथ इस एक्टर का नाम सुनकर आप वाकई में चौक जाएंगे। आपको बता दें कि प्रियंका की अफेयर्स लिस्ट में एक नाम किंग खान शाहरुख खान का भी रहा है। जी हां, फिल्म डॉन के दौरान दोनो एक दूसरे के करीब आए थे। एन दोनो को अक्सर साथ स्पॉट भी किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख की पत्नि गौरी को इन दोनो के अफेयर के बारे में पता लग गया था जिसके चलते गौरी ने भी प्रियंका को शाहरुख से दूर रहने की सलाह दी। इसके बाद फिर दोनो एक दूसरे को नजरअंदाज करने लगे।




Tags:    

Similar News