कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें , भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ जारी किया नोटिस

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें , भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ जारी किया नोटिस

Update: 2022-02-03 10:35 GMT

राहुल गाँधी द्वारा लोकसभा में दिए गए बयान अब उनकी मुश्किलें बढ़ाता नजर आ रहा है क्युकी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने ऐसी टिप्पड़िया की जिसके वजह से अब वो चारों तरफ से घिर गए है और उनके दिए गए बयान को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में 'विशेषाधिकार का उल्लंघन' और 'सदन की अवमानना' नोटिस दे दिया है साथ ही बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर लोगों को अपने भाषण के जरिए उकसाने का भी आरोप लगाया है। निशिकांत दुबे ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल के जरिये दी जहा उन्होंने राहुल गाँधी को भेजे गए नोटिस की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा की राहुल गाँधी जी की मानसिकता जिन्ना के दो राष्ट्र के सिद्धांत का है।कल लोकसभा में दिया उनका भाषण देश को टुकड़ों में बॉंटने की साज़िश है,आज उनके ख़िलाफ़ लोक सभा स्पीकर जी को विशेषाधिकार हनन व ग़लतबयानी का नोटिस दिया है।

 

Tags:    

Similar News