बुर्का विवाद पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान, 'यूनिफॉर्म सिविल कोड के पक्ष में हूँ, सख्ती से लागू भी करूंगा

बुर्का विवाद पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान, ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड के पक्ष में हूँ, सख्ती से लागू भी करूंगा

Update: 2022-02-17 07:24 GMT

देशभर में हिजाब के मुद्दे पर विवाद छिड़ गया है और इस मुद्दे पर जम कर राजनीती भी हो रही है। इन सब के बीच अब उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी बयान सामने आया है जिसमे उन्होंने कहा है की यूनिफार्म सिविल कोड का मै समर्थन करता हूँ और अगर अवसर मिला तो वो इसे पूरी सख्ती से लागू भी करेंगे इसके साथ ही सीएम योगी ने ये एक बार फिर से कहा है कि ये देश संविधान से चलेगा शरीयत से नहीं। योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा की "ये लोग जान लें की ये नया भारत है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी का भारत है। इस नए भारत में विकास होगा और तुष्टिकरण की राजनीती नहीं की जाएगी।

ये नया भारत संविधान के हिसाब से चलेगा। शरीयत के हिसाब से नहीं। गजवा-ए-हिंद का सपना कयामत के दिन तक भी किसी का साकार नहीं होगा। बता दे की योगी आदित्यनाथ ने हिजाब विवाद को लेकर कहा कि किसी को भी अपनी मजहबी आस्था इस देश पर और इसके संस्थानों पर थोपनी नहीं चाहिए। वही उत्तरप्रदेश चुनाव को लेकर जब पूछा गया तो उन्होंने बताया की आज प्रदेश में बेटियाँ सुरक्षित हैं और वो इस बात को जानती है और उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में भाजपा 300 सीटों से अधिक जीतने वाली है। 

Tags:    

Similar News