रूस यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच फ्रांसीसी राजदूत का बड़ा बयान ,दुनिया में मायने रखती है भारत की आवाज

रूस यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच फ्रांसीसी राजदूत का बड़ा बयान ,दुनिया में मायने रखती है भारत की आवाज

Update: 2022-03-04 08:25 GMT

यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के बीच फ्रांस राजदूत का बड़ा बयान सामने आया है जिसमे फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने कहा की भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और भारत की आवाज बहुत महत्वपूर्ण है। भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर और भी बड़ी जिम्मेदारी चाहता है। मेरा देश भारत को यूएनएससी में स्थायी सीट मिलने का प्रबल समर्थक है।भारत एक ऐसी आवाज है जिसे दुनिया सुनती है।"

उन्होंने भारत के उन बयानों का जिक्र किया जिसमें उसने "राष्ट्रों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने के महत्व" पर जोर दिया था। फ्रांसीसी दूत ने कहा, "हम वास्तव में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर भरोसा करते हैं। भारत ने क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान पर बयान दिया है जिसका बहुत स्वागत है।"फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने आगे कहा की किसी को यह बताने की जरुरत नहीं है की भारत को क्या करना चाहिए और क्या नहीं क्युकी भारत आखिर में जो भी फैसला लेगा उसका स्वागत किया जाएगा। बता दे की यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के बीच भारत ने काफी न्यूट्रल रुख अपना रखा है और वो न तो रूस के विरोध में ना ही रूस के समर्थन में बात कर रही है बल्कि साफ़ तौर पर यह कह दिया है की भारत चाहती है की यह दोंनो देश आपस में बात करके इस मुद्दे को सुलझा ले और शांति कायम हो।

Tags:    

Similar News