हिमाचल प्रदेश में अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, हिमाचल प्रदेश के आप के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल

हिमाचल प्रदेश में अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, हिमाचल प्रदेश के आप के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल

Update: 2022-04-09 07:11 GMT

हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश में आम आदमी के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई दिग्गज नेता बीजेपी में शामिल हो गए है आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महासचिव सतीश ठाकुर और ऊना अध्यक्ष इकबाल सिंह कल नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए है और इस तरह चुनाव से ठीक पहले बड़े नेताओं का आम आदमी पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होना कई जानकारों के हिसाब से हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का सफाया बताया जा रहा है

साथ ही आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी ने पार्टी छोड़ने के बाद कहा की अरविंद केजरीवाल स्थानीय नेताओं का अपमान करते है अरविंद केजरीवाल स्थानीय नेताओं की तरफ देखते भी नहीं है उनको सिर्फ खुद से मतलब है पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान से इसके अलावा हम जो की 8 साल से यहाँ रह कर पूरी इमानदारी से पार्टी के लिए मेहनत कर रहे है उनके बारे में अरविंद केजरीवाल एक बार भी नहीं सोचते है। 

Tags:    

Similar News