पंजाब की केजरीवाल सरकार में फसल मुआवजे की मांग करने वाले किसानों पर लाठीचार्ज ,6 किसानों की हालत गंभीर

पंजाब की केजरीवाल सरकार में फसल मुआवजे की मांग करने वाले किसानों पर लाठीचार्ज ,6 किसानों की हालत गंभीर

Update: 2022-03-30 07:34 GMT

पंजाब में अब आम आदमी पार्टी की सरकार बन चुकी है और सरकार बनाने से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की जनता से बड़े -बड़े दावे किए थे और अब पंजाब का हाल यह है की किसानों पर लाठी बरसाए जा रहे है। पंजाब जहा आधी से ज्यादा आबादी खेती करती है और अपने परिवार को चलाने के लिए खेती पर निर्भर है यह जानते हुए भी मुआवजे की मांग कर रहे किसानों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया जिसमे सात किसान घायल हो गए और अब उनका इलाज करवाया जा रहा है। बता दे की कपास के मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले पंजाब में किसान आंदोलन हो रहा है। आंदोलन के दौरान किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर पंजाब में सियासत गरमा गई है।

कपास के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का समूह लांबी में तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों के बाहर जाने से रोक दिया था। इसके बाद पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज शुरू कर दिया। बता दे की मीडिया रिपोर्ट की माने तो रात को अधिकारियों के ऑर्डर मिलने के बाद पुलिस ने किसानों पर कार्रवाई की और बीकेयू उगरहा ने आंदोलन खत्म करने की बात मानाने से इंकार कर दिया था। इस मुद्दे को लेकर कपिल मिश्रा ने भी अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा और लिखा की किसानों को आम आदमी पार्टी से बचाओं

 

Tags:    

Similar News